मुंगेर से लक्ष्मण सिंह बताते हैं कि अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का कहर बढ़ गया है,ग्रामीण क्षेत्रों के प्रदेश में रहने वाले मजदूर अब अपने घर आ रहे है, जिस कारण कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। लक्ष्मण सिंह बताते हैं कि गांव में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं जिससे गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

मुंगेर से अमोद ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मुंगेर की आवाज के रिपोर्टर विनोद शर्मा का तबियत खराब होने पर उनका ऑक्सीजन लेवल घटकर 82 हो गया था जिसके इलाज के लिए उन्हें डेडीकेटेड कोविड-19 जीएनएम स्कूल में भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देख कर उनकी सारी व्यवस्था भी की गई है। अमोद ठाकुर के मुताबिक अभी विनोद शर्मा की हालत ठीक बताई जा रही है और अभी उनका ऑक्सीजन लेवल 93 है।

धरहरा(संवाददाता):-पहाडो़ एवं गंगा की गोद मे वसा धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी से लोग त्राहिमाम है । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे मंगलवार को प्रखंड के 198 लोगो की कोरोना जाँच की गई जिसमे 13 महिला एवं पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ महेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को 13 महिला- पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं जिन्हे दवाई एवं कोरोना से बचाव हेतु होम कोरंटिन मे रहने की हिदायत दी गई,ताकि कोरोना महामारी से छुटकारा जल्द से जल्द लोगो को मिल सके । प्रभारी ने कहा कि 18+ के लोगो को कोविड -19 से बचाव हेतु मध्य विधालय धरहरा नम्बर - 1 मे सुरक्षा की दृष्टि से एएनएम के द्वारा कोरोना की वैक्सीनेशन किया जा रहा है । डॉक्ट ने प्रखंड के लोगो से अपील किया कि कोरोना का वैक्सीनेशन लेने के साथ ही कोविड -19 से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय कोरोना नियमों का पालन करें

मोबाइल वाणी के माध्य से धरहरा (संवाददाता) ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है वहीं धरहरा प्रखंड में कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य ब्यवस्था चरमराई हुई है जिसके कारण स्थित बहुत ही भयावह बनी हुई है लोगों का इलाज तो दूर किट के अभाव में सही से जांच भी नहीं हो पा रही है,लोग भगवान के सहारे जीने को विवश हैं। स्वास्थ्य ब्यवस्था की इस बदहाली को देख पूर्व सपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से करते हुए यहां की स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया। सीएचसी प्रभारी हो या सीएस सभी संसाधन के अभाव का रोना रो रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संसाधन के अभाव की जानकारी लेकर जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

कोविड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों ने खुद को स्वस्थ्य बताते हुए वैक्सीन को बताया सुरक्षित - जिले के सभी लोगों से की वैक्सीनेशन के लिए आगे आने अपील - जिले में शुरू हो गया है 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान मुंगेर, 10 मई| रविवार 09 मई से ही जिले के 16 सेशन साइट पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का कार्य आरंभ हो गया है। इससे पहले से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए जिले के सभी 64 सेशन साइट पर वैक्सीनेशन का कार्य पहले से ही जारी है। वैक्सीन लगवाने वाले अधिकांश लोग वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए आम लोगों खासकर युवा वर्ग से वैक्सीनेशन के लिए आगे आने की लगातार अपील कर रहे हैं। सभी लोग वैक्सीन लगवाएं तभी जिले को कोरोना के संक्रमण से मुक्त कराया जा सकता- मुंगेर के सफियाबाद निवासी संजय कुमार सुमन ने बताया, मैंने और मेरी पत्नी दोनों ने मुंगेर सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ली है। वैक्सीन लेने के बाद हमलोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। वैक्सीन लेने के बाद मैं और मेरी पत्नी दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूँ इसलिए अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बताता रहता हूँ कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिये सभी लोग वैक्सीन लगवाएं तभी जिले को कोरोना के संक्रमण से मुक्त कराया जा सकता है। गांव में सभी लोगों को वैक्सीनेशन के प्रेरित करता हूँ- मुंगेर के शंकरपुर गांव निवासी पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनोज शर्मा ने बताया, मैने और मेरी पत्नी दोनों ने कोविड वैक्सीन ली है । वैक्सीन लेने के बाद अपने अनुभव के आधार पर यह कह सकता हूँ कि भारत सरकार द्वारा हमलोगों के बीच उपलब्ध कराई गई वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा हुआ हूँ इसलिए भी मैं अपने स्तर से अपने गांव में सभी लोगों को वैक्सीनेशन के प्रेरित करता हूँ। गौरीपुर सफियाबाद मुंगेर के रहने वाले कृष्णानंद यादव ने बताया मैंने भी पिछले 06 मई को कोरोना की वैक्सीन ले ली है। वैक्सीनेशन के बाद मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी महसूस नहीं हुई । मैं अभी बिल्कुल स्वस्थ्य हूँ। बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान के लिए आगे आएं।- मुंगेर के जमालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रपुरा गांव निवासी कृष्णा सिंह ने बताया 06 मई को कोविड की वैक्सीन ली है। वैक्सीनेशन के बाद में बिल्कुल ही स्वस्थ्य हूँ। वैक्सीन लगवाने के बाद मैने किसी प्रकार परेशानी महसूस नहीं की। मुंगेर के सभी लोगों से मैं यह अपील करता हूँ कि वो जिला को कोरोना के संक्रमण से मुक्त बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन अभियान के लिए आगे आएं। जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज गांव निवासी 20 वर्षीय युवक रविकांत सुमन ने बताया जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद मैंने कोविड वैक्सीन ले ली है । वैक्सीनेशन के बाद में बिलकुल स्वस्थ्य हूँ। किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं की है। जिले के सभी युवाओं से अपील है कि वो कोविड वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं तभी जिले को कोरोना के संक्रमण से मुक्त कराया जा सकता है। मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया, रविवार से जिले के सभी 16 सेशन साइट पर 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी 64 सेशन साइट पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीनेशन का काम जारी है। उन्होंने बताया कि 18 प्लस के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पहले ही कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। रजिस्टर्ड किए गए डाटा के अनुसार ही वैक्सीनेशन डेट, एड्रेस, सहित अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त होती हैं । इसी के अनुसार ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा यदि जिले वासी चाहते हैं कि मुंगेर कोरोना मुक्त हो तो सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं और जल्द से जल्द जिले को कोरोना मुक्त बनाएं ।

जद यु नेताओं द्वारा मुंगेर में ज्लद होगा मेडिकल काॅलेज का निर्माण को राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू एवं जिला उपाध्यक्ष मंटु शर्मा ने करोरोना काल में मृतक के शोकसंप्त परिवार के साथ जले पर नमक छिड़कने जैसा है।जद यु नेता ने सासंद ललन सिंह को इसके लिए तत्पर बता रहे है उनको पहले ये बताना चाहिए की इस विपदा की घड़ी में सासंद महोदय किस बिल में घुस गये है।जो सासंद को ये लोग छोटे सरकार की उपाधी से पुकारते है उनके ही क्षेत्र के अस्पतालों में बेड,आक्सिजन,भेंटिलेटर,ICU,एम्बुलेंस,दवाई की कमी के कारण कोरोना पीड़ित लोगों की मौत हो रही है जब इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारी से किया जाता है तो न सुनवाई न तो कारवाई किया जाता है शर्म की बात है कि जिस जी एन एम सेंटर पर बिजली के अभाव में लोगों मौत हो गई हो तो किस मुॅह से जद यु के लोग सरकार और सासंद का गुणगान कर रहे है।इन्होनें सवाल पुछते हुए कहा की लगभग जब देश और दुनिया के स्वास्थय संगठनो ने करोनो के दुसरे लहर की चेतावनी दे रही तो उसके बाबजुद आजतक मुंगेर में आक्सिजन प्लांट क्यो नही लगा।मुंगेर के सासंद महोदय के द्वारा सेनेटाइजेसन को लोगों खानापुर्ती बताया है क्योंकी उसमें पानी के अलाबे कुछ नही था।इन्होनें आगे कहा की एक मंत्री अपनी सिर्फ वाहवाई लुटने के लिए यह घोषना कर दिया की ITC द्वारा तीन सौ बेड़ का अस्पताल निर्माण किया जा रहा है उसका क्या हुआ।

राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू एवं पंचायती राज प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की 18 से 45 बर्ष के युवाऔं को कोरोना के टीकाकरण को लेकर टीकाकरण केंद पर अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है जिसके कारण सोसल डिसटेंस के नियम टुट रहे है।जिसकी बजह ऐसा लगता है की सरकार एवं स्थानीय स्वास्थ विभाग द्वारा प्रचार प्रसार में अंदेखी किया गया या फिर 18 से 45 बर्ष के लोगों का आकलन कर टीकाकरण केंद्र की संख्या के साथ ही साथ पारामेडिकल स्टाफ सहित पुलिस बल की अवश्यकता अनुरूप प्रतिनियुक्ति नही किया गया है जिसके कारण कोरोना से बचाव न होकर कोरोना विस्फोट होने की आशंका बढ़ गई है।वही सोशल मिडिया पर 45बर्ष के उपर एवं 18 से 45 बर्ष के लिए अलग अलग टीका होने का खबर चल रहा है।जिसके कारण भी लोगों में भ्रांति फैल रही है समय रहते इस पर लोगों विश्वास पैदा करने की जरूरत है नही तो इस अभियान पर बुरा असर पडेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सागवान की लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर जप्त।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर में कुल 9918 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 7596 हुए हैं स्वस्थ्य - जिले में एक्टिव केस 2242, गुरुवार को मिले 435 कोरोना पॉजिटिव - कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 464772 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 06 मई| मुंगेर में गुरुवार तक कुल 9918 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 7596 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। गुरुवार को जिले में कुल 435 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए - मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया गुरुवार को जिले में कुल 435 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| जिसमें 296 पुरुष और 139 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में गुरुवार तक कुल 1376 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 50 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 45 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। गुरुवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं। उनके मुताबिक जिले के कुल 79 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण वजह से हो चुकी है। वहीं मुंगेर से बाहर जिले के कुल 15 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। कोरोना जांच के लिए कुल 464772 लोगों का सैम्पल लिया गया- उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 464772 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 2242 एक्टिव केस है। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए कुल 806 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए कुल 586 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 59 सैम्पल लिए गए थे । कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए ही अपने- अपने घरों से बाहर निकलें- उन्होंने बताया राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बुधवार से एक बार फिर से लॉक डाउन लगाया गया है। इसलिये सभी लोगों से अपील है अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए ही अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से हराया जा सकता है। कहा सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉक डॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि में घरों से बाहर न निकलें और अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें| ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें । इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :- - मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें। - लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं। - जरूरी नहीं हर सर्दी-खांसी कोरोना ही है, इसलिए, निर्भीक होकर सकारात्मक सोच के साथ कराएं जाँच। - अधिक जरूरी पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें । - घर में सकारात्मक माहौल बनाएं और रचनात्मकता कार्य करें। - साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।

प्रेस विज्ञप्ति। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मुंगेर विधानसभा राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विधयार्थी उर्फ मुकेश यादव एवं राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ने बुधवार को बिहार भाजपा नेताओं द्वारा बंगाल में हो रहे हिंसा को लेकर धरना को नाटक करार देते हुए कहा की ये सिर्फ बिहार में करोना महामारी से बदहाल स्वास्थ में चौपट इन्तजाम से हो रहे लोगौं की मौत से ध्यान हटना के लिए एक नाटक किया जा रहा है जो की एन डी ए सरकार की संवेदनहीनता पर पर्दा डालने जैसा है।एक ओर प्रदेश में कोरोना विकराल रूप धारण करते जा रहा है वही सरकार के मुखिया नीतीश कुमार हाई लेबल बैठक कर लोगों को सिर्फ भ्रमित कर रहे है जब प्रदेश में भाजप जद यु की डबल इंजन की सरकार है उसके बाबजूद पुर्व से ही देश विदेश के तमाम स्वास्थ संगठनों द्वारा अगाह किया जा रहा था की कोरोना का दुसरा लहर आने वाला उसके बाबजूद पुरे प्रदेश के अस्पतालौं में करोना पीड़ित लोगों के इलाज के लिए न तो आइसोलेशन वार्ड बनाया गया न तो ऑक्सिजन,जीवन रक्षक दवाई,वेन्टिलेटर के साथ ही साथ जाॅच की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया जिसके कारण बिहार के सैकडौं लोगों को जान गमानी पड़ी। बिहार सरकार समय रहते लाॅकडाउन लगा दिया होता तो संक्रमन को रोका जा सकता था लेकिन इस डरी हुई सरकार बंगाल चुनाव परिणाम और अपने आका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आदेश के इंतजार में बिहार के लोगों को नजाने कितने अपने खोने को मजबुर कर दिया।भाजपा के नेताओं में अगर तनीक भी मानवता बची होती तो उनको इस महामारी में बिहार के लोगों को बचाने में विफल सरकार के खिलाफ धरना देना चाहिए ।एक ओर देश के पाॅच प्रदेशों एवं उत्तरप्रदेश में पंचायत चुनाव में सत्ता हथियाने के लिए बड़ी बड़ी रैली कर पुरे देश में कोरोना को फैलाने का काम किया अब जब मामला हाथ से निकल गया तो बंगाल को हथियार बना कर अपने कुकृत को छुपाने के लिए धरना जैसा नाटक कर रहें है आगे इन्होनें कहा की मुंगेर स्थानीय विधायक एंव मंत्री द्वारा राजनीतिक पिकनीक मनाया जा रहा है वो रोज रोज सिर्फ अस्पताल एवं कोविड वार्ड का निरिक्षण कर सिर्फ नाटक कर रहे है ये लोग सिर्फ मुंगेर के लोगों को मुर्ख बनाना चाहते है।इनको ये बताना चाहिए की इनकी सरकार समय रहते कितने ऑक्सिजन युक्त बेड़ लगाये,समय पर लोगों वैक्सिन लगाने की व्यवस्था की,जाॅच रिपोर्ट समय से मिले इसके लिए क्या कदम उठाया गया,ऑक्सिजन की समुचित व्यवस्था के लिए क्या किया गया,जीवन रक्षक दवाई जैसे रेड़मेसिविर को क्यों नही समय पर मंगाया गया,क्यो नही प्राइवेट नर्सिंग होम पर लगाम लगाया जहाॅ खुले आम पीड़ित परिवारों से इलाज के नाम पर लुट किया जा रहा है उसके बाबजूद लोगों को जान गवानी पड़ रही है।हद देखिए की बिहार सरकार पुरे प्रदेश की देखरेख हेतु प्रभारी मंत्री बनाया जिसके तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को मुंगेर का जिम्मा दिया गया लेकिन वो इतने डरे है की एक सप्ताह होने के बाबजुद भी मुंगेर नही आए ये समझने के लिए काफी है की सरकार और सरकार के मंत्री इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए कितने गंभीर है।