बुधवार को मुंगेर जिले की डीएम एवं एसपी मुंगेर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को लॉक डाउन का पालन कराने हेतु प्रेरित करने के लिए बाजार में पैदल मार्च कर लोगों को समझाएं और लॉक डाउन का पालन करने के लिए बताएं
धरहरा (संवाददाता):- बिहार मे कोरोना के दूसरी लहर का पहला लाँकडाउन को सरजमीन पर लागु कराने हेतु मुगेंर जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश का पालन करने की अपील लोगो से किया है । इसी कडी़ मे मंगलवार को धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन, अंचलाधिकारी पुजा कुमारी के संयुक्त तत्वाधान मे धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह , लडै़याटाँड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर , हेमजापुर ओपी प्रभारी सुनील कुमार सहनी ने धरहरा प्रखंड के धरहरा बाजार , दशरथपुर ,नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बंगलवा बाजार,दरियापुर चौक,धरहरा प्रखंड के एन एच -80 हेमजापुर ,शिवकुण्ड सहित विभिन्न क्षेत्रो के लोगो से अपील किया कि सरकार बिहार की जनता को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने हेतु बिहार मे कोरोना के दूसरी लहर का पहला लाँकडाउन प्रारंभ की है जिसमे जनता का सहयोग अपेक्षित है । लाँकडाउन को तोड़ने वाले लोगो के विरूद्ध दण्डात्मक कारवाई की जाएगी, इसलिए सरकार के निर्देश का पालन करे,घर मे रहे सुरक्षित रहे ।जिला प्रशासन आपके सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करने को तत्पर है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना संक्रमण की वजह से एक किराने दुकानदार की हुई मौत
भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर और बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण का हाहाकार मचा हुआ है ।विगत वर्ष के कोरोना संक्रमण से इस बार का कोरोना संक्रमण प्राणघातक है। इस बार कोरोना संक्रमित लोगों का तुरंत ऑक्सीजन लेवल घट जाता है ।जो की चिंता का विषय बना हुआ है ।उन्होंने कहा कि बांका, मुंगेर, जमुई और भागलपुर में तुरंत ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन जिलों में जहां भी जमीन उपलब्ध है वहां तुरंत प्राथमिकता के साथ उन प्रखंडों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाए ।ताकि कोरोना कि त्रासदी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जमालपुर रेल कारखाने में सैकड़ों प्रशिक्षित रेल अप्रेंटिस हैं। इसका भी लाभ सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगाने में ले सकते हैं।उन्होंने सरकार से मांग किया कि मानव हित में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में त्वरित कार्रवाई करें। ताकि कई घर उजड़ने से बच पाए। साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में साइंटिस्ट ने आगाह किया था कि कोरोना का दूसरा कहर भी आएगा और वह घातक होगा। लेकिन सरकार ने इसकी तैयारी नहीं की बल्कि वैक्सीन बनाने में जुटी रही। वैक्सीन बना भी लेकिन आपूर्ति का घोर अभाव दिख रहा है ।वहीं सरकार के द्वारा ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर,कोरोना जांच कीट , मेडिकल बेड आदि का निर्माण पर विशेष ध्यान नहीं दिया।वही एंबुलेंस की व्यवस्था भी सही नहीं है। सरकार ने कोरोना की तैयारी छोड़कर पूरा ध्यान बंगाल आदि राज्यों के चुनाव में लगा दिए। जिसका खामियाजा आज देश की जनता भुगत रही है। मुंगेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर उन्होंने कहा कि यदि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई होती तो इन प्रमंडल के कई जिलों के रोगियों को काफी सुविधा मिल पाता।
भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण का हाहाकार मचा हुआ है ।विगत वर्ष से इस बार का कोरोना संक्रमण प्राणघातक है। सरकार ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं की जिस कारण इन प्रमंडल के जिलों में कोरोना संक्रमण से काफी परेशानी हो रही है ।यदि मुंगेर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती तो भयावह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या 10 के वार्ड आयुक्त राजेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गरीब एवं निशहाय के पास मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
कार्डधारक को राज्य सरकार मई-जून माह का देगी निशुल्क राशन।
मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पिछले 1 सप्ताह पहले ही संपूर्ण लाॅकडाउन की मांग मुंगेर जिला पदाधिकारी रचना पाटिल से की थी विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाली के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें यदि आप स्मार्ट फोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाली ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
जिले में कुल 9153 कोरोना संक्रमित मरीजों में 7119 हुए स्वस्थ्य - जिले में अभी कुल 1955 एक्टीव केस, मंगलवार को मिले 213 कोरोना संक्रमित मरीज - जिले में कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 4,62,139 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 04 मई| जिले में मंगलवार तक कुल 9153 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 7118 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसके अलावा जिले के कुल 78 लोग कोरोना से लड़ाई हार चुके हैं| साथ ही मुंगेर से बाहर जिले के कुल 15 लोगों ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां दी है। अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य भी हो रहे- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया जिले में कोरोना संक्रमित की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण से लड़ाई जीतकर स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, मंगलवार को जिले में कुल 213 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं| जिसमें 142 पुरुष और 71 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में मंगलवार तक कुल 1351 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 45 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 52 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। इसके साथ ही मंगलवार को 6 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं। कोरोना जांच के लिए कुल 4,62,139 लोगों का सैम्पल लिया गया है - उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 4,62,139 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 1955 एक्टिव केस हैं । जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए कुल 412 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए कुल 589 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावा ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में कुल 57 सैम्पल लिए गए हैं । मास्क का नियमित इस्तेमाल करें- उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सभी जिले वासी अनिवार्य रूप से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी रखें । लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से हराया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
बमुश्किल से हो रहा गुजर बसर।आईये सुनतें हैं मसोमात आशा की दास्तान..
