धरहरा (संवाददाता):- जिलाधिकारी रचना पाटिल एवं मुगेंर पुलिस कप्तान जे जे रेड्डी ने अपने लाँव -लश्कर के साथ मंगलवार को धरहरा प्रखंड मे हो रहे 18 + लोगो के वैक्सीनेसन का निरिक्षण किया। पदाधिकारीयो ने मध्य विधालय धरहरा नम्बर - 1 मे हो रहे 18 + के कोरोना वैक्सीनेसन की जानकारी लेते हुए लोगो से कोविड - 19 के रोकथाम हेतु एतिहात बरतने को कहा,ताकि कोरोना महामारी से लोगो की सुरक्षा हो सके । डीएम ने धरहरा रेलवे स्टेशन के पास रूक कर धरहरा मे बाजारो की स्थिति का मुआयना किया जहाँ धरहरा बाजार के दुकानदार पूर्ण रुपेण लाँकडाउन का पालन करते दिखे । वहीं धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन एवं थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने डीएम के आगमन से पूर्व धरहरा बाजार एवं दशरथपुर बाजार मे दो पहिया ,चार पहिया वाहन एवं मास्क नही लगाने बाले लोगो से जुर्माना के तौर पर 10200 रुपया वसूला एवं लोगो को जुर्माना की राशि से मास्क देते हुए कहा कि सरकार के गाइड लाईन के अनुसार कोविड -19 से बचाव हेतु जरुरी पड़ने पर ही घर से निकले तथा घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने एवं लाँकडाउन का सही से पालन करे ।आप सुरक्षित रहिए आपका परिवार सुरक्षित रहेगा, इस तरह पूरा समाज सुरक्षित रहेगा।