धरहरा(संवाददाता):-कोरोना महामारी से आवाम को बचाने के लिए जहाँ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है वहीं धरहरा प्रखंड मे कोरोना महामारी दिन - प्रतिदिन बढता ही जा रहा है । शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो से आए एक सौ लोगो का कोरोना जाँच किया गया जहाँ 07 महिला व पुरुष कोरोना जाँच मे कोरोना पोजेटिव पाए गए । धरहरा के चिकित्सको ने संबंधित कोरोना पोजेटिव महिला व पुरुषो को दवाई व जरुरी सलाह देते हुए घरो मे रहने की सलाह दी ताकि बाहरी संक्रमन से बचाव कर संबंधित लोगो का सही उपचार हो सके ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दुरी के तहत प्रखंड के एक सौ लोगो का कोरोना जाँच हुई जिसमे 07 महिला व पुरुष कोरोना पोजेटिव पाए गए जिन्हे जरुरी दवाई देकर एहतिहात बरतने को कहा गया है ताकि कोविड -19 से लोगो को बचाया जा सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।