बिहार राज्य के मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी के शुरू होते ही मंडराने लगा जल संकट। धरहरा प्रखंड के ईटवा गांव में करीब आधा दर्जन कुएं का पानी सुख चुका है जिससे सैकड़ों ग्रामीणों के बीच जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जहां कोरोना महामारी से लोग त्राहिमाम है वहीं ईटवा पंचायत के वार्ड नं 6 के लोग कोरोना के साथ-साथ जल-संकट से भी जूझ रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सरकार सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना के तहत सभी घरों में पानी पहुंचाने का काम कर रही है किन्तु वार्ड नं 6 में इस योजना के नामों निशान का पता नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर हमलोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं किन्तु इतनी दूर से अपने साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी लाना यह और भी विकट समस्या है। वहीं वार्ड नं 6 की वार्ड सदस्या टुन्नी देवी ने बताया कि महिनों पूर्व हर घर नल का जल के समरसेबुल कराने के लिए अंचल कार्यालय से जमीन का अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए आवेदन किया था किन्तु अभी तक हमें अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं मिल पाया है जिसके बाद मैंने जिलाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराई थी और जिलाधिकारी के द्वारा आश्वश्त किया गया था कि जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस समस्या को दूर करने के लिए कहा जाएगा। परन्तु विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता के कारण ईटवा पंचायत का वार्ड नं 6 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सरजमीन से कोशो दूर है।आज भी लोग लोग शुद्धपेय जल के लिए तरस रहा है ।