हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के सरकार भवन में कोविड-19 जांच के प्रक्रिया शुरू हो चुका है कई लोगों में लक्षण दिखाई दिया है ग्रामीणों में मचा हड़कंप। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ 11 वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपा। आविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन में वार्ड पार्षद विजय मंडल विनय कुमार झा अमीत सिंह ललन सिंह ज्योति देवी सुनीता देवी निर्मला देवी सहित 11 वार्ड पार्षदों ने आवेदन में बताया है कि 3 वर्ष के कार्यकाल में काफी निराशजनक रही। समस्या नहीं सुनी जाती है। वार्ड की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। समस्या को उठाए जाने के बावजूद 3 वर्ष के कार्यकाल में नगर पंचायत के विभिन्न ।वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। इसके साथ ही पार्षद ने कई गंभीर आरोप लगाया है। कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया किआवेदन प्राप्त हुआ है बैठक बुलाए जाने के लिए मुख्य पार्षद एवं पार्षद को जानकारी दी जाएगी।

हवेली खड़गपुर के ग्रामीण इलाकों में मजदूर ताश खेलकर समय को कर रहे हैं व्यतीत उन्होंने बताया कि पंचायत में कोई रोजगार ही नहीं है। समय को बिताने के लिए ताश का मनोरंजन ले रहे हैं। किसी तरह से समय को काटना हैं और बताया कि 5 महीनों से काम नहीं मिल रहा है

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के राज्य स्तरीय सभी प्रमुख नेताओं जिला के प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की । उन्होंने किसी भी परिस्थिति में अगर राज्य में चुनाव होते हैं तो इसके लिए तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा। बैठक में उन्होंने धीमी गति से कोरोना टेस्ट होने का फोकस किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कोरोना टेस्ट में हेराफेरी की बात को प्रमुखता से रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के अध्यक्ष श्री पासवान ने जदयू पर लगातार प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टेस्टिंग की बात है लेकिन अभी भी आरटी पीसीआर टेस्ट नहीं हो रहे हैं बिहार सरकार के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इस मौके पर तारापुर पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

भोजल मंडल महाविद्यालय में समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी स्वर्गीय भोजन मंडल के आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल सिंह की । प्रोफेसर अजय चरणम ने भोजन मंडल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आलोक कुमार आशा कुमारी अजीत कुमार सहित कई महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

हवेली खड़गपुर क्षेत्र के नाकी पंचायत और बहिरा पंचायत को जोड़ने वाले बाईपास सड़क टूटने के कगार पर है।गंगा का जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुआ है अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो लोगों का काफी परेशानी बढ़ जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड मजदूर मिथुन सिंह ने बताया कि जॉब कार्ड है फिर भी रोजगार नहीं मिल रहा है प्रतिनिधि से मिला तो उन्होंने बताया कि अभी कोई रोजगार ही नहीं है कई महीनों से घर पर बैठा हुआ है किसी तरह घर परिवार चल रहा है

हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के लिए इधर-उधर घूम रहा है। लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। पंचायत प्रतिनिधि से भी मिला लेकिन प्रतिनिधि ने बताया कि अभी कोरोना वायरस के कारण कोई काम नहीं चल रहा है। युवा प्रवीण कुमार ने बताया कि वह कई प्रतिनिधि से बात किया कि रोजगार हम लोग मिलना जरूरी है हम लोग मजदूर हैं अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो मेरा घर परिवार कैसे चलेगा लेकिन एक भी प्रतिनिधि ने रोजगार के बारे में चर्चा करने से मना कर दिया। प्रवीण कुमार ने यह भी बताया कि मेरे पंचायत में रोजगार के लिए कोई भी जानकारी नहीं दिया जा रहा है। किसी तरह से लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अगर इसी तरह से समस्या बढ़ते गया तो जीना मुश्किल हो जाएगा

योगी सरकार के मंत्री एयरपोर्ट क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया कोरोना संक्रमित होने के चलते चेतन चौहान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान किडनी फेल हो जाने के बाद रविवार को उनका निधन हो गया

हवेली खड़गपुर प्रखंड के बहिरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदौरा के प्रांगण में पिछले कई दिनों से छोटे-छोटे जानवर का मृत्यु हो रही थी। लेकिन पता नहीं चल रहा था किस कारण से ऐसा हो रहा है। मध्य विद्यालय भदौरा का ग्राउंड खुला हुआ है।अचानक आज सुबह कुछ बच्चे विषैले सांप को देखा तो दंग रह गया। विस्तारपुर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर