बिहार राज्य के मुंगेर जिला के थाना हवेली खरगपुर से विक्रम दास मोबाइल वाणी क माध्यम से ये जानना चाहतें है,कि उनके यहाँ वोटर कार्ड नहीं बन रहा है। वोटर कार्ड कैसे बनता है ,पंचायत द्वारा वोटर कार्ड बना कर जल्द से जल्द दिया जाये ताकि अगले चुनाव में वोट डाल सकें
हवेली खड़गपुर के बेहरा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला को ग्रामीण स्तर पर सुलझा लिया गया
टेटिया बंबर प्रखंड के धोरी पंचायत के 10 नंबर वार्ड में पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एक महीना पूर्व भी पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर के मुसहरी टोला में करमा पूजा को लेकर विशेष तैयारी क्या गया खासकर महिलाओं में उत्साह अधिक है। यह पूजा लड़कियों के लिए प्रसिद्ध है इस पूजा में एक पोखर बनाया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड कई वर्षों से सड़क नहीं बना हुआ था आने जाने में लोगों को होता था परेशानी आठ नंबर वार्ड के बजरंगबली से लेकर महतो टोला तक जलजमाव हमेशा बना हुआ रहता था इस न्यूज़ को मोबाइल वाणी पर चलाया गया उसके बाद प्रतिनिधि एवं प्रशासन के ग्रुप में व्हाट्सएप किया गया खबर का हुआ असर सड़क को बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार के कोटा से बनाया गया लोगों ने मोबाइल वाणी को शुक्रिया कहा
Transcript Unavailable.
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड में गंगा का जलस्तर बढ़ने से छोटे छोटे जीव जंतु गांव के और आ रहे हैं बहुत ही खतरनाक सर्प गांव घुस रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खड़गपुर के कई पंचायत जो जमालपुर विधानसभा में आते हैं विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर हलचल तेज हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नरगाकोठी महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 19.08. 2020 दिन बुधवार को पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर एवं गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के प्रधानाचार्य, आचार्य, एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।भागलपुर शहर में भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे के सौजन्य से मोबाइल लैब-लोबाइक द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज सुधीर चौधरी भाजपा नेता के नेतृत्व में पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजीत कुमार पांडे ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ सबसे बड़ा धन है। स्वास्थ्य का महत्व सबसे पहले आता है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना कई बातों पर निर्भर करता है जैसे हम कैसी हवा में सांस लेते हैं कैसा पानी पीते हैं कैसा भोजन खाते हैं कैसा व्यायाम करते हैं। आज का यह स्वास्थ्य परीक्षण भाजपा के नेता अर्जित शाश्वत चौबे के सौजन्य से चलंत अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, वजन, डायबिटी ,थायराइड ,एवं अन्य प्रकार के जांच किए गए। जिसका रिपोर्ट बाद में प्रत्येक व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर पर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के नंबर पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय में किया जाता है जिससे सभी स्वस्थ रहे क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का समुचित विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजीत पाण्डेय,महाविद्यालय के सचिव डॉ ब्रजभूषण तिवारी, रामजी प्रसाद सिन्हा, रंजीत कुमार आचार्य, शशि भूषण मिश्र, राजकुमार ठाकुर, हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, रामजी पोद्दार, मिथलेश कुमार के साथ साथ लगभग एक सौ आचार्य, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र (भागलपुर विभाग)
हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के सरकार भवन में कोविड-19 का जांच किया गया जिसमें लगभग 300 लोग भाग लिए 7 लोगों का कोरोणा पोजिटिव आया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
