लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के राज्य स्तरीय सभी प्रमुख नेताओं जिला के प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की । उन्होंने किसी भी परिस्थिति में अगर राज्य में चुनाव होते हैं तो इसके लिए तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा। बैठक में उन्होंने धीमी गति से कोरोना टेस्ट होने का फोकस किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कोरोना टेस्ट में हेराफेरी की बात को प्रमुखता से रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के अध्यक्ष श्री पासवान ने जदयू पर लगातार प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टेस्टिंग की बात है लेकिन अभी भी आरटी पीसीआर टेस्ट नहीं हो रहे हैं बिहार सरकार के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इस मौके पर तारापुर पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्य समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
