नगर पंचायत के मुख्य पार्षद दीपा केशरी एवं उप मुख्य पार्षद शंभू केशरी के खिलाफ 11 वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपा। आविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन में वार्ड पार्षद विजय मंडल विनय कुमार झा अमीत सिंह ललन सिंह ज्योति देवी सुनीता देवी निर्मला देवी सहित 11 वार्ड पार्षदों ने आवेदन में बताया है कि 3 वर्ष के कार्यकाल में काफी निराशजनक रही। समस्या नहीं सुनी जाती है। वार्ड की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। समस्या को उठाए जाने के बावजूद 3 वर्ष के कार्यकाल में नगर पंचायत के विभिन्न ।वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। इसके साथ ही पार्षद ने कई गंभीर आरोप लगाया है। कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया किआवेदन प्राप्त हुआ है बैठक बुलाए जाने के लिए मुख्य पार्षद एवं पार्षद को जानकारी दी जाएगी।