मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना से संबंधित जानकारी देते हुए यह बता रहे हैं कि इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता फ़ैल रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा जिस तरह से टीकाकरण को लेकर भ्रामक खबरे चलाई जा रही हैं, जिसको लेकर मोबाइल वाणी कोरोना से संबंधित जागरूकता अभियान चला रही है। इसलिए हमे कोरोना वायरस से सतर्क रहते हुए टीकाकरण अवश्य लगवानी चाहिए और सरकार द्वारा सभी नियमों का पालन करते रहना चाहिए। जिससे की हम बिमारियों से सुरक्षित रह सके
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश बोल रहें हैं की कोरोना से बचना है तो अपने हाथो को साबुन से साफ़ तरीके से धोते रहें। कोरोना संक्रमण जिस समय आया था तब स्वास्थ्य विभाग ने सबसे ज्यादा हाथ धोने को लेकर सभी को जागरूक किया था। किसी को भी सही से पता नहीं की हाथ किस तरह धोना चाहियें। हाथ के उँगलियों के बिच में भी साबुन लगाकर साफ़ से धोएं नाख़ून को साफ़ रखें और समय समय पर काटते रहें। सेनिटाइज़र का प्रयोग करें जिससे की कोरोना संक्रमण से बचा जा सके
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीन को लेने के बाद आप स्वयं और लोगों को शराब और धूम्रपान से परहेज करने के लिए कहे क्योंकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी जाती है कि व्यक्ति लगवाने के बाद आपको अगर कुरान संक्रमण के बचाव के लिए शराब या अन्य धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए ताकि आपके शरीर में एंटीबॉडी बन सकते इससे एंटीबॉडी बनने में कठिनाई गया या नहीं बन सकती हैं इसके लिए सावधान रहें सतर्क रहें।
मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश बता रहें हैं की १२ साल से ऊपर उम्र के युवा बच्चो का कोरोना टीकाकरण चल रहा है। इसमें बच्चे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और उनके परिवार वालो को भी बच्चो के खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहियें। बच्चो को खेलकूद पौष्टिक आहार और आराम भी बहुत जरुरी है। इसके सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से हमेशा जानकारी दी जाती है इसलिए इसपर ध्यान दे
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। साथ ही साशन ने जो गाइडलाइन जारी कर रखी है उसका पालन जरूर करें। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से सरकार ने प्रिकॉशन डोज़ भी लगाना शुरू कर दिया है
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष जी से बातचीत किया। सुभाष जी ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका लगवा लिया है
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत सरकार और डब्लूएचओ ने जो गाइडलाइन जारी की है कोरोना से बचाव के लिए, उसका पालन जरूर करें। मास्क लगाएं और दो गज की दूरी बना कर रखे
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना संक्रमण एक ऐसी बीमारी है जिसमें सावधानी आवश्यक है.बीते दो -ढाई वर्षों से पूरा विश्व और खासकर भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए हर किसी को अपना योगदान देना होगा तथा शासन की जो भी गाइड लाइन जारी की गई है उन नियमों को ध्यान में रखकर कर अपने कार्य करना होगा। वही रोज़ रोजमर्रा के जो भी कार्य करते हैं उसमें कोविड की गाइडलाइन को नज़रअंदाज ना करें। वही इनका कहना है कि कोविड टीकाकरण को लेकर जो भी भ्रामक जानकारी है उसे दूर करना है। अगर कोई भी गाइड लाइन आती है और उनमें भ्रामक जानकारी समझते है या उससे संबंधित जानकारी नहीं है तो अपने नज़दीकी आंगनकेंद्र तथा आशा कार्यकर्ता या गांव में है तो अपने किसी व्यक्ति जिन्होंने टीका लगवा चुका है उनके अनुभव भी आप सुन सकते हैं तथा इस तरीके से वैक्सीन लगवा सकते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से साक्षात्कार लिए है। जिसमे उनका कहना है कि उन्होंने कोरोना का दोनों डोज ले लिया है।इनका कहना है कि इन्होने बूस्टर डोज अभी नहीं लिया है। वही कहना है कि वैक्सीन से संबंधित जानकारी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर ले सकते है। वही कहते है कि कोरोना अभी नहीं है जिसकारण लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है। जबकि अभी भी लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना चाहिए
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र अवनीश से साक्षात्कार लिया। अवनीश ने बताया कि वे 11 वर्ष के हैं और उन्हें अभी कोविड का टीका नहीं लगा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए हमसे सेनिटाइजर का उपयोग करना है, मास्क लगा कर रखना है, और सामाजिक दूरी का पालन करना है
