देश का आम बजट आ चुका है और हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी को इस बजट में अपने लिए कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. महंगाई अपनी जगह है, नौकरियां अब भी दूर की कौड़ी नजर आ रही हैं और खेती किसानी करने वालों के हाल क्या हैं...ये तो पूरी दुनिया देख रही है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बजट को लेकर आम नागरिकों में बजट की क्या प्रतिक्रिया है। इस पर आज मोबाइलवाणी पर संदीपजी भकने द्वारा बजट के बारे में जानकारी दी गई वह उन से जुड़े तथ्य को बताया गया।
जिला छिंदवाड़ा नैनपुर मंडल फोर्स के गेट कन्वर्जन कार्य के लिए इस बार इस बजट में 150 करोड रुपए मिले हैं। इसमें तकरीबन 122 करोड गेट कन्वर्जन और इलेक्ट्रिफिकेशन व अन्य कार्य में शामिल है। रेल बजट में 150 करोड रुपए की राशि मिलने के बाद अब रेलवे अधिकारी इसे पर्याप्त बता रहे हैं, और इस वर्ष होने वाले गेट कन्वर्जन के काम में तेजी लाने की बात कही जा रही है। हालांकि इस बात का जरूर मलाल है, कि इसके पहले पिछले वर्ष के हुए गेट कन्वर्जन के काम के आधार पर रेलवे द्वारा 100 करोड रुपए की रिव्यू बजट की डिमांड रखी गई थी। जिससे अब तक कोई भी राशि जारी नहीं हुई है।
बजट पर आम नागरिकों की प्रतिक्रिया, व इससे जुड़ी समस्याओं पर जानकारी आज हमारे साथ ग्राम के निवासी ने मोबाइलवाणी पर साझा की।
