Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सीएम मोहन यादव ने 10 की जगह एक तारीख को डाली 'लाडली बहनों' के खाते में राशि,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की राशि डाल दी है. यह राशि उन्होंने उज्जैन में विक्रमोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान खातों में ट्रांसफर की. इस बार 10 तारीख की जगह एक तारीख को ही लाडली बहनों के खाते में राशि पहुंच गई है. इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं.दरअसल, एक मार्च से उज्जैन में विक्रमोत्सव, उज्जैनी व्यापार मेला और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का शुभारंभ हो गया है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन पहुंचे. उन्होंने कालिदास अकादमी आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी.मुख्यमंत्री ने त्यौहारों को बताया कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक मार्च को ही खाते में राशि ट्रांसफर करने के मामले में बयान देते हुए कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि पर्व, होली उत्सव आदि मनाया जा रहा है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए लाडली बहनों के खाते में 10 के स्थान पर एक मार्च को ही राशि डाल दी गई है. चर्चा में यह भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता के पहले राशि को स्थानांतरित किया गया है. हालांकि इस योजना का आचार संहिता का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिर भी राशि को पहले ही डाल दिया गया है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव" के दौरान झाबुआ से वर्चुअली जुड़ीं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र में शुरू हो रहे नए उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने विकासखंड हर्रई के मध्यप्रदेश आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटकाखापा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों से उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों व स्टॉफ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
एक बार फिर आ गया है... ग्लेनमार्क कुकिंग कॉम्पटीशन!! जहां आपको रिकॉर्ड करनी है पोषक तत्वों से भरे व्यंजनों की रेसिपी. चुने हुए प्रतिभागियों को मिलेगा मुंबई जाने का मौका.. तो फोन में नम्बर 3 का बटन दबाएं और रिकॉर्ड करे रेसिपी!!
