इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा निकाली गयी आईबीपीएस,सीआरपी,प्रोबेशनरी,ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 4,455 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गयी है। आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए:175 रुपए (जीएसटी सहित)निर्धारित की गई है एवं अन्य उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए रखा गया है। वेतनमान पदों के अनुसार अलग अलग दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ibpsonline.ibps.in/crppo14jul24/.उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-08-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

आज हमारा देश पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतवासियों के लिए इस दिन का बड़ा महत्व है। सदियों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। हम कृतज्ञ है उन वीर सपूतों और वीरांगनाओं का जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और हमें स्वतंत्र भारत में गर्व से जीने का अवसर दिया। अब हमारा कर्तव्य है अपने देश की रक्षा करें , दुनिया में भारत का नाम रौशन करें और समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों का अंत कर,देश को प्यार का आशियाँ बनाएं। मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

Transcript Unavailable.

पत्रकारिता विषय पर एक खास मुलाकात पद्मश्री से नवाजती सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर के साथ

चौरई नगर के कम्युनिटी हॉल में खाद बीज व्यापारी संघ के द्वारा हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम कर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में पेड़ लगाओ अभियान समिति के संयोजक के द्वारा उपस्थित लोगों को पेड़ों का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। लोगों को वर्तमान में चल रहे सावन माह के अवसर पर धार्मिक महत्व से जोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई । कार्यक्रम में पेड़ लगाओ अभियान समिति के संयोजक के द्वारा उपस्थित लोगों को पेड़ों का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। लोगों को वर्तमान में चल रहे सावन माह के अवसर पर धार्मिक महत्व से जोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई ।

12.07.24 आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनुभाग के मुखिया प्रभात मिश्रा की उपस्थिति में नगर की सड़कों पर हाथ में तिरंगा लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में रैली निकाली गई ,रैली के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं को साथ लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया और संदेश दिया गया है कि आज देश का विकास युवा पीढ़ी के हाथों में युवा सशक्त होंगे तो देश का विकास निश्चित ही होगा । आज की शिक्षा किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान की है ।

दिनाँक 12.08.24 को नगर के महाकाल मंदिर में रात में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।पूर्व विधायक श्री दुबे ने महाकाल मंदिर मे पूजन अर्चन कर क्षेत्र एवं जिलेवासियों की खुशहाली की कामना की है साथ ही आयोजन समिति द्वारा आयोजित भोजन प्रसादी का ग्रहण भी किया ।

यह कार्यक्रम बताता है कि कैसे अनियमित बारिश, सूखा और बाढ़ किसानों की आजीविका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और समग्र जीवन गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं। यह श्रोताओं को अपने अनुभव साझा करने और समाधान सुझाने के लिए आमंत्रित करता है, जिससे जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक समर्थन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।