मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य तीव्र गति से पूरा हो सके, इसके लिए एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे ने बीएलओ को प्रोत्साहित करने के लिए व्हाइट टाइगर सफारी की विजिट परिवार सहित कराने की बात कही थी। उन्होंने बीएलओ की प्रथम बैठक में ही अवगत करा दिया था कि जो बीएलओ 25 नवंबर 2025 के पूर्व शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण कर लेगा उन्हें मुकुन्दपुर वाईट टाईगर सफारी परिवार सहित भ्रमण के लिए भेजा जायेगा।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में एएनसी पंजीयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में अब तक 75 प्रतिशत पंजीयन हुआ है, जबकि चौरई, छिंदवाड़ा अर्बन एवं ग्रामीण तथा परासिया में कम पंजीयन मिलने पर कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी डीएचएस बैठक में इन विकासखंडों में प्रगति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। कम डिलीवरी वाले प्रसव केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे।
आज दिनांक 28 11.25 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महोदय श्री प्रभात मिश्रा जी द्वारा चांद, चौरई, बिछुवा के समस्त समिति प्रबंधकों की बैठक ली गई एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की बारीकी से समितिवार समीक्षा की गई एवं समितियों में वितरण व्यवस्था सुधारने हेतु समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया इस बैठक में श्री पुष्पेंद्र पांडे तहसीलदार चौरई श्री उमेश पाटील वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चौरई एवं सभी समिति प्रबंधक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2025 को गीता जयंती को जिला एवं विकासखंड स्तर पर गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आज संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वगीता प्रतिष्ठानम् से श्रीमती कमलेश विश्वकर्मा, संरक्षक महाकौशल प्रांत एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, पीजी कॉलेज प्राचार्य श्री शर्मा तथा नगर निगम उपायुक्त श्री बाथम उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नवागत सहायक आबकारी अधिकारी श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में ज़िले के आबकारी अमले द्वारा आज प्रात: के समय वृत्त प्रभारी श्री आकाश मेश्राम के नेतृत्व में गोसाईंढाना में जंगल के अंदर बहने वाले नाले के किनारे छुपाकर प्लास्टिक के विभिन्न ड्रमों और प्लास्टिक की पन्नियों में अनेक स्थानों पर छुपाकर रखे हुए महुआ लाहन को आबकारी विभाग के दल द्वारा ढूंढ़कर विधिवत नष्ट किया गया। इसी स्थान पर चालू भट्टी भी टीम को मिली जिसे तोड़ दिया गया।
मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड जुन्नारदेव के नंदौरा सेक्टर 04 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदौरा में जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव चयनित नवांकुर योजना में संस्था तथा छात्र-छात्राओं एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नंबर- 18 के संयुक्त तत्वावधान से समिति ग्राम के आम नाला में संविधान दिवस के अवसर पर बोरी बंधान श्रमदान करते हुए कार्य को किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आदेशानुसार 15 नवंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक जल संचय अभियान के अंतर्गत चलने वाले श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत बोरी बंधान कार्य के लिए म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डुंगरिया द्वारा, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों, स्वैच्छिक संगठन के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मेंटर के द्वारा जिला समन्वयक छिंदवाड़ा श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम डुंगरिया में जल संरक्षण का संदेश सभी उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान कर एक सौ पचास बोरियों से बोरी बंधान करके दिया गया।
वीर अमर शहीद शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में शासन के निर्देशानुसार गीता महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.पी.यादव के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.मनीता कौर विरदी, जनभागीदारी सदस्य श्री उमेश कुरोठेजी द्वारा गीता का महत्व बताया गया। डॉ.विवेक तिवारी द्वारा गीता और ध्यान इस पर प्रकाश डाला गया।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार व लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सभी शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान दिवस मनाया गया ।
