वीर अमर शहीद शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में शासन के निर्देशानुसार गीता महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.पी.यादव के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ.मनीता कौर विरदी, जनभागीदारी सदस्य श्री उमेश कुरोठेजी द्वारा गीता का महत्व बताया गया। डॉ.विवेक तिवारी द्वारा गीता और ध्यान इस पर प्रकाश डाला गया।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार व लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सभी शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान दिवस मनाया गया ।

उद्यानिकी महाविद्यालय चंदनगाँव में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस उद्यानिकी महाविद्यालय चंदनगांव में आज संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक छात्र कल्याण डॉ.शिखा शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने संविधान दिवस के विषय में सभा को अवगत कराया।

सत्र 2025–26 में व्यावसायिक शिक्षा संचालित होने वाले छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शीत ऋतु के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासकीय स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने के लिये शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा आज एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इसके अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय के अनेक शासकीय सेवकों ने उत्साहपूर्वक सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सतीश गोडाने एवं कार्यालय के सभी शासकीय सेवकों की उपस्थिति रही।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

SIR को लेकर भाजपा मंडल सुरलाखापा के विधानसभा प्रभारी नीरज बंटी पटेल एवम मंडल प्रभारी नितिन तिवारी ने बैठक में SIR के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी एवं अंतिम 5 दिन अभियान में जुटने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में सहयोग करने सक्रियता से कार्य करने चर्चा की।

रघुवंशी और उपाध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी कमलेश वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमे विभाग वार समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की जानकारी दी।

Transcript Unavailable.

शासकीय महाविद्यालय चौरई में दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।