पी.सी.एंड पी.एन.डी.टी.एक्ट के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आगामी 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे से जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समुचित प्राधिकारी पी.सी.एंड पी.एन.डी.टी. एक्ट द्वारा समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 17 फरवरी 2024 तक चलेगा ।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय के लिये दर सूची निर्धारण पर चर्चा की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । साथ ही सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।
राज्य शासन की जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले के 143 पी.वी.टी.जी.ग्रामों में निवासरत भारिया जनजाति के प्रत्येक व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किये जाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है ।
Transcript Unavailable.
नमस्कार/आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मध्यप्रदेश इंदौर में अलर्ट्स हाउसिंग प्रा. लिमिटेड इंदौर में बिक्री कार्यकारी के पद पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने उच्चतर माध्यमिक 12वीं पास किया हो। इस पद के लिए आवेदनकर्ता को स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए । इन पदों पर वेतन 10,000.00 - ₹13,000.00 प्रतिमाह दिया जाएगा । साथ ही उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस नंबर से संपर्क कर सकते हैं नंबर है - 917223896389 .और अपना बायोडाटा भेज सकतें हैं। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र, अनुपम राजन द्वारा आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मतदाता सूची की सीडी भी प्रदान की गई।
