सौंसर के सिविल अस्पताल में वर्तमान विधायक विजयरेवनाथ चौरे ने कोविड का द्वितीय टीका लगाया गया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रीय सदस्य भागवत महाजन ने कोविड का प्रथम टीका सिविल अस्पताल सौंसर मिल गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
5 सामग्रियों के 3 माह नियमित सेवन से कोरोना या अन्य संक्रमण का खतरा 99 प्रतिशत नही रहेगा। घरेलू औषधियों के द्वारा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में पांच औषधियों का महत्वपूर्ण योगदान इससे कई संक्रमण से बचा जा सकता है। वह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरेलू उपायों को घर में रहकर ही करना चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में आज भूकंप के झटके देखे गए हैं। साथी यह एक क्षेत्र का प्रमुख केंद्र माना गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भूकंप का असर देखने में देखने को मिला ग्रामीण जनों ने इसको लेकर लोगों से चर्चा की गई और जानकारी साझा की।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं कि जिले गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है लेकिन कई खरीदी केंद्रों में अब भी किसान परेशान दिख जा रहे हैं। कई जगह बारदाना उपलब्ध नहीं हुए तो कई केंद्रों में व्यापारियों का माल तोलने की शिकायत मिल रही है। अमरवाड़ा क्षेत्र की कुछ समितियों में पिछले 6 दिनों से बारदाना खत्म होने की बात कही जा रही है। और किसान गेहूं लेकर खरीद केंद्र के कतार में लगे हुए हैं। वहीं जिले में 120 खरीद केंद्र में गेहूं पूजन का कार्य चल रहा है। लगभग एक महीना पूरा हो जाने के बाद भी अब तक 13 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। लेकिन ऐसे में केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। और किसान पिछले 6 दिनों से इस उम्मीद में लगे हुए हैं कि उनकी तुलाई होगी। इसी उम्मीद से कतार में लगे हुए हैं।
जिले में तेंदूपत्ता में इस बार मौसम की मार पड़ सकती है। मई माह के पहले सप्ताह से तेंदूपत्ता आना शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार देरी से आना है। वही वन अधिकारियों का कहना है कि सामान्य तौर पर मई माह के पहले सप्ताह में तेंदूपत्ता टूटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार यह मई माह के दूसरे सप्ताह से टूटेगा । जहां पहले से तेंदूपत्ता देरी से टूटेगा। वही पिछले 2 दिनों से लगातार बदल रहे मौसम में आई नमी और कुछ एक जगह पर हुई बारिश के कारण तेंदू पत्ते पर मौसम की मार पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवर्ती तूफान का असर जिले में बीते 3 दिनों से दिखाई दे रहा है। शनिवार को जिले भर में तेज हवाओं के साथ अनेक स्थानों पर बहुत सारे भी पड़ी है। इसके बाद रविवार को दिनभर बादलों का डेरा रहने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान जिले में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ी हुई है। लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।वहीं रविवार को 27 कोरोना संदिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। इसी के साथ रविवार को आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 63 नये कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है।
बहुत महत्वपूर्ण है तुलसी
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं कि जिले के विकासखंड सौंसर के सिविल अस्पताल में आने वाले दिनों में ऑक्सीजन के लिए गैस सिलेंडर की कमी की समस्या या उनकी निर्भरता नहीं रहेगी। अस्पताल का स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है। प्लांट की स्थापना के लिए क्षेत्र के औद्योगिक इकाई भंसाली ने 44 लाख 70 हजार का भुगतान जिला प्रशासन को कर दिया है। इसी के साथ में जिला प्रशासन ने प्लान निर्माण की अनुमति प्रदान की है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे हैं कि जिले में गेहूं उपार्जन कर रहे खरीद केंद्रों में कुछ किसानों से दानों की भरवाई और तुलाई के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को किसानों से अनाधिकृत वसूली ना करने के निर्देश जारी किए हैं।
