जिले के तामिया विकासखंड में 1 ग्राम में शादी समारोह आयोजित किया गया जिसमें कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए 200 से अधिक लोगों का यहां जमावड़ा बना रहा साथ ही स्थानीय प्रशासन ने यहां पर पहुंचकर की कोशिश की लेकिन स्थानीय शादी में आए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर ही हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

अंकुरित अनाज से स्वस्थ रहता है स्वास्थ्य

*18+ युवाओ में टिका लगाने को लेकर दिखा उत्साह* कोविशिल्ड का पहला टिका लिया 18+ युवाओ ने कोरोना कि भयावह स्थिति को देखते युवाओ में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है तो वही पहले 45 वर्ष से बड़ो को टीकाकरण के लिए काफी जागरूक करना पड़ा तो वही बहोत सो को घर घर जाकर समझाकर टीकाकरण केंद्र लाने के लिए ग्राम के सरपंच एवं ऊपसरपंच द्वारा काफी अभियान चलाए गए लेकिन अभी जब से मध्यप्रदेश सरकार ने 18+ युवाओ के लिए टीकाकरण की घोषणा की और सेल्फ रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने के निर्देश जारी किये तो अधिक्तर युवाओ ने रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण का पहला टीका लिया गया इसमे ग्राम रामाकोना के युवा मृदुल जी जैस्वाल, प्रिया मृदुल जैस्वाल एवम रामाकोना के युवा पत्रकार एवम सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर पांढुर्ना में टिका लगाया गया। *रजिस्ट्रेशन के बाद ये आ रही है दिक्कतें* 18+ युवाओ के रजिस्ट्रेशन के लिए आरोग्य सेतू एवम सेल्फ रजिस्ट्रेशन कोविन लिंक पर रजिस्ट्रेशन तो सभी कर रहे है लेकिन पोर्टल पर वैक्सीन केंद्र की बुकिंग नही कर पा रहे है जिस कारण अधिक्तर युवा केन्द्र जाकर उनकी लिस्ट में नाम नही होने कारण वापस भी आ रहे है। *आइये जानते है 18+ युवाओ से जिन्होंने वैक्सीन ले ली* सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर पांढुर्ना में अलॉटमेंट का मैसेज आते ही मेरे द्वारा पांढुर्ना जाकर वैक्सीन लगाई गई और मैं सभी युवाओ से निवेदन करता हु अधिक से अधिक संख्या में टिकाकरण का हिस्सा बने।

वर्तमान में पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लड़ से लड़ रहा है। और सरकार ने अभी 18+ के युवाओं को वैक्सीन लगवाने का फैसला किया गया है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू भी हो गई है, परंतु 18+ के युवाओं को वैक्सीन लगेगी सेंट्रल पर लोगों व्दारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। कोरोना गाइडलाइन का पालन हो। इसके लिए लोग सेंटर बढ़ाने की मांग हो कोरोना काल में राशन वितरण में पारदर्शिता हो और वर्तमान हालात पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युथ सौंसर के सदस्य भीमराजजी बडवाईक ने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।

जिले में मंगलवार को बादल छट में ही तापमान में हल्का उछाल देखने को मिला। हालांकि सोमवार रात तक कई स्थानों में हल्की बारिश एवं तेज हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम में इस बदलाव के चलते कभी उमस तो कभी गर्मी का एहसास भी कराया है । मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। मौत के आंकड़े हर दिन सामने आ रहे हैं । इसके साथ में मंगलवार को कोरोना संध्दिग्ध 19 मरीजों की मृत्यु हुई है । जिसका परतला मोक्षधाम और देववर्धा मोक्षधाम के साथ-साथ कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। साथ ही सरकारी रिपोर्ट में मंगलवार को सिर्फ एक मौत दर्शाई गई है। वहीं कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में मंगलवार को 37 नये कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है। वही 46 मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं।

अमरवाड़ा में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में है अपने कार्य के प्रति निष्ठा। मौसम खराब होने पर बिजली गुल होने के बाबजूद या कोई खराबी होने पर देर रात तक लगकर किया जाता है कार्य।

वर्तमान में भारत वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से लड़ रहा है। और इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को जो समस्या आ रही है। उसको लेकर आज मोबाइलवाणी पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेशजी अम्बाडारे ने कोविड वैक्सीनेशन को राज्य सरकार सेंटर पर उपलब्ध कराएं। साथ ही कोरोना काल में राशन वितरण पारदर्शी तरीके से हो और वर्तमान में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है। इसको लेकर मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।

पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से लड रहा है। और वर्तमान में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड का कोविड मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार के लिए मंजूरी दी है। इनको लेकर आज सामाजिक कार्यकर्ता एवं युथ ऑफ़ सौंसर के सदस्य भूषणजी कोठे ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की।

वर्तमान में पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। और सरकार ने इससे लड़ने के लिए 18+ के युवाओं को वैक्सीनेशन लगाने का फैसला किया गया है । इसी को लेकर सांवगा से महेशजी बागड़े ने मोबाइलवाणी के साथ जानकारी साझा की।