मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश तिवारी ने आयुर्वेद में लौकी का उपयोग बताया है,उनका कहना है कि कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, उदररोग के लिए लौकी एक बहुमली सब्जी है। लौकी से हम कोलेस्ट्रॉल, मोटापा एवं ह्रदय रोग को नियंत्रण कर सकते हैं।यह एक घरेलू उपाय है इसको कर प्रत्येक व्यक्ति इन रोगों से निजात पा सकता है।

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण जिस गति से दूसरी लहर चली है। वह चिंता का विषय बनी हुई है। और इसको लेकर युथ सौंसर ने जो सराहनीय कार्य किए हैं। साथ ही जिले में ऑक्सीजन की व्यवस्था हो, रेडमिसिवीर इंजेक्शन की व्यवस्था हो या राशन वितरण में गड़बड़ी हो इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युथ ऑफ सौंसर के सदस्य निलेशजी गाडगे ने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की ।

पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। और वर्तमान में जिस तरीके से राशन वितरण में समस्या हो, चाहे वैक्सीनेशन पंजीयन हो या कोविड सेंटर बढ़ाने की मांग हो। ताकि 18+ के युवा सेंटर पर जाकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वैक्सीन ले सके। साथी ऐसे बच्चे जो अपने घर में रहकर पढ़ाई किस तरीके से करें। आज हमारे साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं युथ आॅफ सौंसर के सदस्य अक्षयजी बन्सोड ने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।

सोसायटी में रखा गेहूं हुआ गीला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना संक्रमित मरीजो के साथ साथ शुगर पेशेंट्स को विशेष सावधानी की आवश्यक्ता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरूर कम हुई है। लेकिन एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को एक्टिव केस बढ़कर 415 तक पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 12 दिनों से जिले में एक्टिव केस की संख्या 370 के आसपास बनी हुई थी। लेकिन शनिवार को 392 और रविवार को आंकड़ा 415 तक पहुंच गया है। संक्रमण की गति धीमी होने के बावजूद एक्टिव केस बढ़ने का कारण रिकवरी रेट में गिरावट मानी जा रही है। वहीं रविवार को 21 कोरोना संदिग्धो की मृत्यु हो गई है। वहीं आरटीफीसीआर लैब से 37 नये कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। ताकि लोगों को सर्दी ,खासी ,बुखार एवं जुकाम होने पर उन्हें आवश्यक सलाह भी दी जा रही है ।साथ ही इससे बीमारी की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

कोरोना कर्फ्यू के कारण मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को अब आर्थिक संकट सता रहा है। जिस तरीके से कोरोना काल में प्रत्येक वस्तुएं महंगी हो रही है । और रोजमर्रा की वस्तुओं के उपयोग के लिए गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों के पास में काम नहीं है ।और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है साथ ही उन्हें काम न मिलने से आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

जिले में दिन की सुबह से ही बादलों की आवाजाही तेज हो गई और मध्य रात के बाद कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई इसी के साथ रविवार को सुबह से तेज धूप खिलने से अपन का एहसास भी कराया गया लेकिन वहीं दोपहर के बाद में एक बार फिर से बादलों ने अपने तेवर दिखाने चालू कर दिए और जिले में कई स्थानों पर शाम को झमाझम बारिश दर्ज की गई।

देश में कोरोना महामारी के काल में 18+ के युवाओं को वर्तमान में कई राज्यों में कोविड वैक्सीन की तैयारी की जा रही है। साथ ही वैक्सीन के पंजीकरण व ग्रामीण के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। युथ आॅफ सौंसर के उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गोपालजी कोठे ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की।