कानो की समस्याओं को दूर करेगा
श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण मैं गर्भ गृह का पुनर्निर्माण आरंभ । अमरवाड़ा -छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के हृदय स्थल में विराजमान भगवान श्री राम जी का मंदिर जो लगभग 100 वर्ष से प्राचीन है जो अमरवाड़ा के लोगों की आस्था का केंद्र है । आज एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री राम और अन्य सभी प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को पुराने गर्भ गृह से विधिवत पूजन अर्चन मंत्रोच्चार के साथ श्री राम मंदिर प्रांगण में ही बनी हुई नवनिर्मित सीता रसोई में विधिवत स्थापित की गई । इस अवसर पर श्री राम मंदिर समिति तथा नगर की अन्य समितियों के सदस्य तथा नगर के पुरोहित उपस्थित रहे। श्री राम मंदिर के पुजारी श्री भूपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी है कि अमरवाड़ा के 100 वर्ष प्राचीन श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य मे गर्भ गृह से भगवान की प्रतिमाएं नव निर्मित सीता रसोई में चल प्राण प्रतिष्ठा द्वारा आज भगवान श्री राम सहित श्री लक्ष्मन जी, रुक्मणी जी, हनुमान जी, शिव पंचायतन, राधे कृष्ण जी, गौमाता , सरस्वती जी सहित सभी प्रतिमाओं को विराजित किया गया है। इस पुनीत कार्य में संपूर्ण अमरवाड़ा नगर का विशेष सहयोग है आज सभी की उपस्थिति में हवन पूजन कर विधिवत कार्यक्रम किया गया । अब इस विशाल और भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों छिंदवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है, जो जिले के लिए राहत की खबर है। वहीं शनिवार को सिम्स लैब से जारी रिपोर्ट में 17 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 5 मरीजों की रिपोर्ट पोजिटिव आई हैं। नए संक्रमित मिलाकर अब जिले में 58 एक्टिव केस रह गए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों जिले में गेहूं उपार्जन के रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में इस बार भारी गिरावट दर्ज की गई जा सकते हैं। नई पंजीयन नीति के तहत आधार अपडेट कराने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आधार से बैंक लिंक होने की वजह से फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाने वालों पर भी लगाम लग गई है ।लिहाजा इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 10% रजिस्ट्रेशन कम दर्ज किया जाएगा ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मध्यप्रदेश शासन के ग्राम गौरव दिवस के आयोजन हेतु जनपद पंचायत अमरवाड़ा में मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न ग्रामों में ग्राम गौरव दिवस मनाने का आयोजन सुनिश्चित किया गया है । इस कार्य का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह ग्राम जैत से किया है और संपूर्ण मध्यप्रदेश में समस्त कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अपने जिले की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम में एक विशेष दिवस सुनिश्चित कर ग्राम गौरव दिवस मनाने का आयोजन निर्धारित कराया गया है ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लंबे समय के इंतजार के बाद में अब छिंदवाड़ा नैनपुर मंडल फोर्स और छिंदवाड़ा जबलपुर ट्रेन अप्रैल माह से चलने की उम्मीद है। इस बात के संकेत छिंदवाड़ा पहुंचे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम मनिंदर सिंह उप्पल ने दी है। छिंदवाड़ा से चौरई के बीच हुए इलेक्ट्रिफिकेशन के सीआरएस में पहुंचे। डीआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिफिकेशन का सीआरएस सक्सेस रहा है ।
