श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण मैं गर्भ गृह का पुनर्निर्माण आरंभ । अमरवाड़ा -छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के हृदय स्थल में विराजमान भगवान श्री राम जी का मंदिर जो लगभग 100 वर्ष से प्राचीन है जो अमरवाड़ा के लोगों की आस्था का केंद्र है । आज एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री राम और अन्य सभी प्रतिष्ठित प्रतिमाओं को पुराने गर्भ गृह से विधिवत पूजन अर्चन मंत्रोच्चार के साथ श्री राम मंदिर प्रांगण में ही बनी हुई नवनिर्मित सीता रसोई में विधिवत स्थापित की गई । इस अवसर पर श्री राम मंदिर समिति तथा नगर की अन्य समितियों के सदस्य तथा नगर के पुरोहित उपस्थित रहे। श्री राम मंदिर के पुजारी श्री भूपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी है कि अमरवाड़ा के 100 वर्ष प्राचीन श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य मे गर्भ गृह से भगवान की प्रतिमाएं नव निर्मित सीता रसोई में चल प्राण प्रतिष्ठा द्वारा आज भगवान श्री राम सहित श्री लक्ष्मन जी, रुक्मणी जी, हनुमान जी, शिव पंचायतन, राधे कृष्ण जी, गौमाता , सरस्वती जी सहित सभी प्रतिमाओं को विराजित किया गया है। इस पुनीत कार्य में संपूर्ण अमरवाड़ा नगर का विशेष सहयोग है आज सभी की उपस्थिति में हवन पूजन कर विधिवत कार्यक्रम किया गया । अब इस विशाल और भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है ।