मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मध्यप्रदेश शासन के ग्राम गौरव दिवस के आयोजन हेतु जनपद पंचायत अमरवाड़ा में मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न ग्रामों में ग्राम गौरव दिवस मनाने का आयोजन सुनिश्चित किया गया है । इस कार्य का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह ग्राम जैत से किया है और संपूर्ण मध्यप्रदेश में समस्त कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अपने जिले की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम में एक विशेष दिवस सुनिश्चित कर ग्राम गौरव दिवस मनाने का आयोजन निर्धारित कराया गया है ।