Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, तिरंगा यात्रा में शामिल होने शनिवार को आयोजित में आईजी उमेश जोगा छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी त्योहारों की तैयारी की समीक्षा की गई। आईजी श्री जोगा ने भुजरिया और मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, समिति सदस्यों से संपर्क बनाए रखने और इसके अलावा ऐसे बदमाशों जिले में शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं, उन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता द्वारा बीते दिनों राजस्व वसूली में तेजी लाने एवं बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश का असर अब देखने को मिल रहा है ।जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में अब राजस्व वसूली के लिए निरीक्षण दल की जिम्मेदारी सौंपी है ।क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान से सभी को जोड़ने के लिए शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के पुलिस मैदान से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में आईजी जबलपुर उमेश जोगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस मैदान से प्रारंभ होकर फवारा चौक गुलगंज होते हुए पुनः पुलिस मैदान में रैली का समापन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी और आम नागरिक के साथ-साथ एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थी और शहर के युवा नागरिक सम्मिलित होकर इस अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इस सीजन मानसून झमाझम बादल बरसे हैं। इसके चलते जिले में जुलाई महीने में ही 800 मीमी से ज्यादा बारिश हो चुके हैं। वहां के अनुसार जिले में सामान्य बारिश 1059 मिमी औसत दर्ज की जाती है ।लेकिन इस मानसून के पहले 2 महीनों में ही 80 फ़ीसदी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं कई विकासखंड सौसर में एक 70 फ़ीसदी बारिश दर्ज की जा चुकी है ।ऐसे में मौसम विभाग ने अगस्त महीने में भी झमाझम बारिश होने की संभावनाएं जताई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

*जन अभियान परिषद द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रैली गोष्टी और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया* *अमरवाड़ा*-जन अभियान परिषद के द्वारा रविवार को शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा में घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रैली गोष्टी व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक बंदना राकेसिया के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि पूरे भारत देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं में तिरंगा अभियान को लेकर रैली निकाली और पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामनाथ झारिया के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा गया कि प्रत्येक छात्र अपने घर में तिरंगा झंडा फहराया एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वायुदूत ऐप के बारे में भी जानकारी देकर सभी के मोबाइल में वायुदूत एप डाउनलोड करवाया गया और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।  इस अवसर पर समाजसेवी राजेश तिवारी प्रवीण सक्सेना अंशुल जैन के साथ बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

eye protection

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.