मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान से सभी को जोड़ने के लिए शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के पुलिस मैदान से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में आईजी जबलपुर उमेश जोगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस मैदान से प्रारंभ होकर फवारा चौक गुलगंज होते हुए पुनः पुलिस मैदान में रैली का समापन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी और आम नागरिक के साथ-साथ एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थी और शहर के युवा नागरिक सम्मिलित होकर इस अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
