*जन अभियान परिषद द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रैली गोष्टी और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया* *अमरवाड़ा*-जन अभियान परिषद के द्वारा रविवार को शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा में घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर रैली गोष्टी व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक बंदना राकेसिया के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि पूरे भारत देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं में तिरंगा अभियान को लेकर रैली निकाली और पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामनाथ झारिया के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा गया कि प्रत्येक छात्र अपने घर में तिरंगा झंडा फहराया एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वायुदूत ऐप के बारे में भी जानकारी देकर सभी के मोबाइल में वायुदूत एप डाउनलोड करवाया गया और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश तिवारी प्रवीण सक्सेना अंशुल जैन के साथ बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।
