मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को पांढुर्ना और मोहगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मोहगांव के बाजार चौक में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चुनाव एक संदेश देता है कि, हम कैसे सरकार चाहते हैं । 12 माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस संस्कृति को जोड़ने की, भाईचारे की व दिल से रिश्ता जोड़ कर रखने का विश्वास रखती है। यही कारण है कि छिंदवाड़ा जिले में पिछले 42 सालों से जनता मुझे वोट देकर अपना प्यार भी दे रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इस साल मानसून पचासों साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। चक्रीय चक्रवात घेरे के प्रभाव से मौसम में बदलाव जारी है। फिलहाल मानसून की जल्द विदाई के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आगामी 5 दिनों तक जिले में घने बादल छाए रहेंगे ।कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले में शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक 1565.6 मीमी रिकॉर्ड बारिश हुई है। जबकि गत वर्ष में इसी अवधि तक 908.4 मिमी बारिश हुई थी। और सबसे ज्यादा बार इस सौंसर विकासखंड में 2334.2 मिमी और सबसे कम बारिश परासिया तहसील में 1232.4 में दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा पश्चिम व उत्तर पश्चिमी दिशाओं से बने और 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गति से हवाएं चलने की संभावनाएं जताई जा रही है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिले के सांसद नकुल नाथ ने गुरुवार को सौसर नगर पालिका और मोहगांव नगर परिषद क्षेत्र में रोड शो कर जनसंपर्क किया। इस दौरान छोटी-छोटी सभाएं कर संसद ने कांग्रेस और कमलनाथ के शासन में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। साथ ही सरकार बदलते ही जिले के विकास कार्यों में बन रही बाधाओं पर भाजपा पर आरोप लगाए ।उन्होंने कहा कि नगर के विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए कांग्रेस परिषद बनाना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन देने को लेकर लोगों से आग्रह किया।

जिला स्तरीय जन सेवा शिविर में शामिल होने गुरुवार को विकासखंड सौसर के ग्राम रामाकोना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखे तेवर दिखाए। शिविर में आए योजनाओं के आवेदकों पर सीधे अफसरों से सवाल किए। कलेक्टर से पूछा कि किसान सम्मान निधि के कितने आवेदन आए हैं। कलेक्टर ने 41 आवेदनों की जानकारी दी, इस पर सीएम ने कहा कि यह पहले कैसे छूट गए। कलेक्टर ने नामांकन नहीं होने की वजह बताई

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन रेल उपभोक्ता समिति की बैठक में जबलपुर जोन के रेल महाप्रबंधक के कार्यालय में जबलपुर जोन से जुड़े सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में छिंदवाड़ा से जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य अंकुश शुक्ला द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की मांग रखी गई। यहां उन्होंने जबलपुर से छिंदवाड़ा एवं सागर से छिंदवाड़ा रेल लाइन जल्द प्रारंभ होने की मांग रखी। साथ ही विभिन्न ट्रेनों को गाडरवारा एवं करेली में स्टॉपेज दिए जाने का मुद्दा भी उठाया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले में पशुओं में लंबी डिजिट संक्रमण की पुष्टि हुई है ।लगातार फैल रही इस बीमारियों को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने पशुओं में लंबी स्कीम डिजिट फैलने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य और बैतूल जिले से छिंदवाड़ा जिले में पशुओं के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है ।यह प्रतिबंध सभी हाट/ बाजारो और पशु मेलों पर भी लागू रहेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों जिले के छह नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है ।इसी में नगर पालिका परिषद सौंसर निर्वाचन 2022 की सेंस गतिविधियों के तहत 21 सितंबर 2022 को सौंसर के वार्ड क्रमांको में ईवीएम संबंधित लोगों को इस संबंध में जानकारी प्रदान की गई है। इसमें मुख्य स्थानों में से विट्ठल मंदिर चौक , गजानन कॉलोनी ,राजीव गांधी वार्ड, राजीव टोला ,रेलवे चौकी ,तहसील कार्यालय परिसर, सिविल लाइन, नागपुर रोड ,बस स्टैंड इत्यादि स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। और इनसे संबंधित लोगों को ईवीएम से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया गया। एवं ईवीएम को लेकर जानकारी प्रदान की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जिले में भारतीय किसान संघ जिला इकाई की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय अधिकारी विशाल चंद्रकांत एवं प्रांत संघ मंत्री भरत पटेल के नेतृत्व में किसानों को अपनी फसल का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके इस पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने मक्के को समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदे जाने एवं गुड़ के लिए विशेष मंडी बनाने पर जोर दिया।