मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से संजय वाडखड़े मोबाइल वाणी के माध्यम से वातावरण के बारे में जानकारी देते हुए यह बताया कि जिस तरह से पेड़ की कटाई हो रही है, जिसके चलते जीव जंतु को बहुत ही ज्यादा नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह बताया कि जिस तरह से किसान कम्पोस्ट खाद का प्रयोग कर रहे हैं। जिसके चलते सही से खेती नहीं हो पा रही है। यह इसलिए क्योंकि हम जैविक खाद का प्रयोग नहीं कर रहे हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पलास पानी से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके गाँव के तालाब में जल प्रदुषण की काफी समस्या है

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवरा जिला से एमएसडब्लू की छात्र संगीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत सारे नुक्सान हो रहे है। जैसे फसल, पेड़ पौधे बर्बाद हो रहे हैं। पशु पक्षियों पर इसका असर पड़ रहा है

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के सौसर प्रखण्ड से लोकेश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुन कटाई है, और कारखानों से निकलने वाले प्रदुषण हैं

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के सौसर प्रखण्ड से वंदना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रासायनिक खाद और प्लास्टिक के माध्यम से काफी प्रदुषण फ़ैल रहा है। एवं प्रदुषण के कारण मानव एवं जीव जंतु के स्वाथ्य पर भी बुरा असर हो रहा है

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से अनिल तौले मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नदियों के खनन, प्रदुषण व पेड़ कटाई जलवायु परिवर्तन के मुख्य कारण है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बडे उत्सव से मनाई गई ।इस मौके पर अनेक आयोजन किए गए ।स्थानीय पुलिस ग्राउंड में सुबह 7 बजे राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र ,युवा कल्याण एवं खेल विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय जन अभियान परिषद, डाक एवं तार विभाग के साथ ही अन्य संस्थाओं ने शामिल होकर एकता का परिचय दिया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले में परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले की यात्री बसों में किराया सूची लगाई गई थी । विभागीय सख्ती के बाद बसों में सूची भी लगी, लेकिन अधिकारियों के पीठ दिखाते ही बस चालकों ने सूची को हटा दिया। जिले की अंदरूनी सड़कों पर मनमाना किराया वसूला जा रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश में पड़ रही हल्की ठंड पर ब्रेक के बाद अब फिर से आगामी 48 घंटों मे उत्तरी हवाएं अपनी रफ्तार पकड सकती है। जिसके चलते 2 दिनों में ठंड का जोर बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम पारा भी गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों के साथ होने एवं मौसम शुष्क रहने के कारण सुबह व श्याम को तिखी ठंड का असर देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।