आज अमरवाड़ा में भी मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत अमरवाड़ा में प्रभात फेरी का सफलतम आयोजन किया गया। आयोजन में पूर्व के विगत दिनों मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई संपन्न बैठक के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 1 नवंबर 2022 को विभिन्न जिलों में विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से किया जाना सुनिश्चित किया गया था । जिसके तारतम्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड अमरवाड़ा में जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के मार्गदर्शन में और विकासखंड समन्वयक वंदना राकेसिया के नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में भी अमरवाड़ा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली गई। इसी श्रंखला में अमरवाड़ा में भी इंदिरा गांधी स्टेडियम ग्राउंड से प्रभात फेरी का आरंभ किया गया । जो अमरवाड़ा के विभिन्न गलियों से होकर विद्यालयों में समाप्त हुई। प्रभात फेरी कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुख तथा शिक्षक शिक्षिका गण और छात्र-छात्राओं तथा जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ विशाल प्रभात फेरी रैली का आयोजन पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में प्रारंभ में मध्य प्रदेश गान के साथ सभी आगंतुकों का अभिनंदन कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारियां प्रदान की गई। विभिन्न नारों के साथ भारत माता की जय के जय कारे लगाते हुए बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला । नगर के विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के संस्था प्रमुख और शिक्षकों शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष नीलेश कंगाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी का मुख्य अतिथि रहा। वही विभिन्न जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उर्मिला मसराम, नगरपालिका उपाध्यक्ष, प्रकाश ठाकुर कैलाश चंद्र जैन, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, विनोद चौरसिया पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र जैन, नवीन जैन ,पार्षद विनोद साहू इंडिया ,अर्पित लाला ,राजेश अहिरवार, राजकुमार वरकडे तथा पार्षदगण, मेंटर्स राजेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना, अंशुल जैन ,सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाएं अनुपम प्रगति शिक्षा समिति, सोपान समिति ,अटल हिंदी संस्थान सहित विभिन्न प्रस्फुटन समितियां, एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा नगर की जनता की उपस्थिति रही । स्टेडियम ग्राउंड से उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया । प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से होकर अपने-अपने विद्यालयों की ओर रवाना हुई और विद्यालयों में प्रभात फेरी का समापन हुआ। अंत मे जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक द्वारा सभी के सहयोग पर आभार प्रदर्शन किया गया।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता तेलंगी बोल रही हैं की जलवायु प्रदुषण हमारे देश के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। जलवायु परिवर्तन के कारन बहुत साड़ी प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। जलवायु प्रदुषण के कारन जीव जंतु की प्रजातियां भी खत्म होती जा रही हैं। वर्षा पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है तो खेती भी सही से नहीं हो पा रही है। जिसके कारन हमें स्वच्छ और स्वस्थ भोजन नहीं मिल पा रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारन बहुत सी समस्या उत्पन हो रही है और इसे दूर करने के लिए हमें कोई उपाय करना होगा।
मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से रुपाली बनखड़े बोल रही हैं की बारिश बराबर नहीं होती है। कभी बहुत ज्यादा होती है तो कभी बहुत कम होती है जिसके कारन सारा फसल नष्ट हो चूका है। इसलिए बता रही हैं की मौसम ख़राब होने के कारन जो भी फसल लगाया हैं वो ख़राब हो चूका है तो केवल कपास की खेती ना करें बल्कि दूसरे खेती पर ध्यान दे।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से वंदना मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि आज जिस प्रकार हमारा देश वायु प्रदुषण से बीमार पड़ रहा है। इसका कारन आस पास गंदगी फैलाना, फैक्ट्रियों और गाड़ियों के धुँवे से और ज्यादातर पेड़ों की कटाई के कारण वायु प्रदुषण हो रहा है। इसलिए हमें इसे रोकने के लिए लोगों में जागरूक करना बहुत ही जरुरी है
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से पूजा डोंगरे मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं है कि आज हमारे देश में जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। उसका कारन है पेड़ों की ज्यादातर कटाई और जहाँ हमें कम्पोस्ट खाद का प्रयोग कर जैविक खाद का प्रयोग कम कर रहे हैं। जिसके चलते उपजाऊ जमीनी का स्तर कम हो चूका है। उन्होंने बताया कि जिसके चलते बेरोजगारी भी बढ़ रही है
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से रुपाली मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि कपास की खेती का ख़राब होना जिसका कारण बिना मौसम की बारिश। जिसके चलते किसान काफी परेशान हुए। उन्होंने बताया कि किसान भाइयों को बदलते मौसम के साथ खेती करनी चाहिए। जिससे उनका फसल ख़राब न हो सके
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के बोर गाँव से स्वर्णा ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बदल रहे पर्यावरण के बारे में बता रही हैं कि बदलते पर्यावरण के कारण हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बदलते पर्यावरण के कारण जीव जंतु और पशु पक्षी सभी धीरे धीरे लुप्त हो रहे हैं
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला के ग्राम सौंसर से रेखा मोबाइल वाणी के माध्यम से हो रहे जल वायु परिवर्तन को लेकर यह बताया कि आज जिस तरह से जल वायु में परिवर्तन हो रहा है उससे मानव जीवन के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य को बचाने के लिए प्रकृति को बचाना बहुत ही जरुरी है। प्रकृति को बचाने के लिए हमें कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल न कर जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए
