मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा डोंगरे बोल रही हैं किसानो ने खेती के लिए बहुत मेहनत की है और कर रहें हैं। बता रही हैं की इस बार वर्षा बहुत होने के कारन इनके गाँव में बाढ़ आ गयी थी जिसके कारन किसानो का फसल नष्ट हो गया है। और कई जानवर भी नदी में बहाओ के कारन मर गएँ हैं। जिससे किसानो का बहुत नुकशान हुआ है इसलिए इन्हें कुछ मुवाबजा मिलना चाहियें
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि , कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जबलपुर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री बी.चन्द्रशेखर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन, सीईओ जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, एडीएम श्री ओ.पी.सनोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में छात्र छात्राओं ने मध्य प्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रैली निकालकर स्थापना दिवस मनाया।सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के तत्वाधान में विद्यालय की प्रार्थना सभा में मध्य प्रदेश गान का संगीतमय आयोजन किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने मध्य प्रदेश के बढ़ते कदम विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी में भाग लिया । इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने नारे लगाते हुए ग्राम रामाकोना में रैली निकाली। संस्था प्राचार्य श्री आर डी भकने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में आयोजित रैली विद्यालय से प्रारंभ होते हुए बस स्टैंड ,गांधी प्रतिमा, विट्ठल मंदिर इत्यादि स्थानों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत प्रांगण में मध्य प्रदेश गान, राष्ट्रगान एवं नारों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर ने समस्त छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे शाला के वरिष्ठ शिक्षक एच जी बलकी ने बताया कि कि संपूर्ण प्रदेश में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक मध्यपदेश स्थापना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है , इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना में भी प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जय स्तंभ चौक अमरवाड़ा में 67 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 67 दीप प्रज्वलित कर नगरपालिका पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने स्थापना दिवस मनाया I इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, सभापति आरिफ शाह, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, विनोद चौरसिया पार्षद नविता चौरसिया, अन्य सहित जनप्रतिनिधि एवं नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे I
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मध्य प्रदेश का गान "सुख का दाता, सब का साथी, शुभ का यह संदेश है... मां की गोद पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है ... का मंगलवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय सहित आंचलिक शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक समारोह में मध्यप्रदेश गान की गूंज सुनाई दी। मुख्य समारोह देर शाम जिला मुख्यालय के गर्ल कॉलेज परिसर में हुआ ।मध्य प्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से दशहरे मैदान से सभी प्रभात फेरी निकाली गई ।एवं जिले की स्कूली बच्चों ने विविध कार्यक्रमों के साथ मध्य प्रदेश की संस्कृति के बारे में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर ने 7 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तर पर 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस ,2 नवंबर को लाडली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम, 3 नवंबर को स्वच्छता सजावट ,रंगोली आदि पर केंद्रित कार्यक्रम, 4 नवंबर को एक जिला एक उत्पाद व रोजगार दिवस कार्यक्रम ,5 नवंबर को मध्यप्रदेश गौरव के दृष्टिगत विभिन्न प्रतियोगिताएं ,6 नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा ऊर्जा पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ जागरूकता एवं केंद्रित कार्यक्रम ,7 नवंबर को जिला मुख्यालय में सभी प्रतियोगिता व जन सेवा अभियान मध्यप्रदेश गौरव दिवस से संबंधित पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस मंगलवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से कुल 88 आवेदन जनसुनवाई में पहुंचे हैं। जिसमें अधिकारियों को निर्देशित कर इस पर निराकरण करने के लिए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने निर्देशित किया है। साथ ही खजरी रोड के चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा पड़ा है ।स्थानीय निवासी सात बार जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन शिकायतों की ना तो सुनवाई हो रही है ।और ना ही अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया जा रहा है। लगातार स्थानीय निवासियों द्वारा जनसुनवाई में इसकी आवाज उठाई जा रही है लेकिन लेकिन अतिक्रमणकारियों को ना तो हटाया जा रहा है। और इसके कारण सड़क चौड़ीकरण को लेकर बाधा बन रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, एक बार फिर से छिंदवाड़ा से नैनपुर तक चलाने वाली ट्रेन के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। रेलवे के अनुसार सिवनी रेलवे स्टेशन का अधूरा काम और इसके बीच आने वाले सभी छोटे स्टेशनों के काम पूरे नहीं हुए हैं। और जब तक ट्रेन चलाना चला पाना मुश्किल है। पिछले 2 माह से छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन का शेड्यूल जारी करने के बाद इसके चलते इसका इंतजार किया जा रहा है। लेकिन लगातार रेलवे इसे टाल रहा है ।यात्रियों की सुविधा का कारण बताते हुए सिवनी रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य को पूरा करने के बाद ट्रेन शुरू हो पाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
