छिंदवाड़ा जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विद्युत विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों, किसानों को सिंचाई हेतु बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की तथा अधिकारियों को कृषकों की विद्युत संबंधी समस्यायों का तत्परता के साथ निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

जलवायु परिवर्तन एवं राज्य स्तरीय मोगली उत्सव कार्यक्रम पर एक खास मुलाकात के.के.मिश्रा सर के साथ

राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव पर एक खास मुलाकात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर सर से

भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले में आगमन होने पर डॉ संजय चौरे के साथ एक खास मुलाकात

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के पशु चिकित्सालय उप संचालक पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में एन.ए.आई.पी.तृतीय चरण के वत्सोत्पादन, एन.ए.आई.पी.चतुर्थ चरण के कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स्ड सॉटेंड सीमन एन.एल.एम.योजना, लम्पी स्किन डिसीज व टीकाद्रव प्रदाय, यू.आई.डी. टैग वितरण, गौ-शालाओं के कार्यों और सी.एम.हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक संचालक डॉ.एम.के.मौर्य व डॉ.बी.आर.सलेवार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.रविन्द्र नागले और सभी विकासखण्डों के पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं विकास विभाग द्वारा गत दिनों बाल संरक्षण विषय पर छिंदवाड़ा जिले के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की चित्रकला प्रदर्शनी का आज डेनियलसन डिग्री कालेज छिंदवाड़ा में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित युवा उत्सव के कार्यक्रम में प्रदर्शन किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी में सुरक्षित शहर, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या आदि विषय शामिल थे। महिला एवं बाल जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कल्पना रिछारिया ने बताया कि बाल अधिकार संबंधी चित्रकला प्रदर्शनी का उदेश्य समाज खासकर युवाओं में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के प्रति जागरूकता लाई जा सके और युवा जनों को इस मुद्दे पर संवेदनशील बनाया जा सके जिससे बच्चों के विरूध्द होने वाले अपराधों में कमी आ सके। चित्रकला प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों के मुद्दों पर भी युवाओं से संवाद किया गया जिसमे युवाओं ने बाल संरक्षण पर अपने विचार रखे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के डेनियल सन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत साहित्यिक वर्ग कक्ष की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा खूबसूरत रंग से रंगों में बिखेरी हैं। स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, कॉलेज पोस्ट निर्माण और कार्टून में कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं साहित्य पक्ष की विधाओं में वर्क शैली में प्रतिभा दिखाई है। क्लिक करऑडियो सुन सकते हैं।

संस्थाए शासन के आदेश की देख रही है राह।

हाथो के लिए व्यायाम।। प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित ======================================= जिले में संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक, आहार संयंत्र, आर.ए.एस.और अन्य योजनाओं में मत्स्यपालक किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाता है । इस योजना के अंतर्गत जिले के मत्स्यपालकों और अन्य से 30 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक हितग्राही मत्स्य विभाग में निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक, आहार संयंत्र, आर.ए.एस. और अन्य योजनाओं में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत तथा अन्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदाय किये जाने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत योजना को पूर्ण करने के बाद ही अनुदान राशि प्रदाय की जाती है।