विकासखण्ड में हो रहे विविध आयोजन

Download | | Get Embed Code

कानो के व्यायाम

वनरक्षक श्री कुमरे को शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश ========================================== पश्चिम उत्पादन वनमण्डल छिन्दवाड़ा के वनमंडलाधिकारी ने बताया कि जिले की तहसील परासिया के ग्राम खिरसाडोह में श्री रूपलाल धुर्वे मिस्त्री के मकान में निवासरत एवं इस वनमण्डल में पदस्थ वनरक्षक श्री चन्द्रप्रकाश कुमरे पिता श्री दादूराम कुमरे के 9 फरवरी 2022 से आवेदन पत्र प्रस्तुत किये बिना व सूचना दिये बिना अनाधिकृत रूप से कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने पर उन्हें इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के अंदर शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं उत्तरदायी रहेंगे ।

वित्तीय साक्षरता एवं बैंक के माध्यम से संचालित बीमा योजना पर विशेष बातचीत सेक्टर समन्वयक अमन कुमार तिवारी जी से विशेष बातचीत

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व अग्रणी, सबसे बडे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आज पूरा देश मना रहे हैं। देश की स्वाधीनता के लिए उन्होंने अन्य देशों के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था।वे एक ऐसे दुरदुष्टी व स्वाधीनता के लिए देश के नव जवानों को यहाँ तक कहा कि "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" किसी भी राष्ट्र के लिए स्वाधीनता सर्वोपरि है। और इस महान मूलमंत्र को नवयुवाओ की नसों में प्रवाहित करने ,तरूणो की सोई आत्मा को जगाकर देशव्याप आंदोलन देने और युवा वर्ग को शौर्य शक्ति के माध्यम से स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले सुभाष चन्द्र बोस थे।आज हमारे सिविल सर्विसेज ट्यूटोरियल्स के संचालक व एडॅ.मधुकर गायकवाड़ सर के साथ विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावशाली बच्चों की प्रतिभा व अध्ययन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए एक सर्वोत्तम संस्था है। यह विद्यालय उनका करियर बनाने में विशेष शिक्षा व प्रशिक्षण देने में अग्रणी है ।उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में जो संसाधन उपलब्ध है विद्यार्थी उनका उचित उपयोग करें और विद्यालय की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना हुनर खा सकते हैं। साथ ही समय का सदुपयोग करें और कठिन परिश्रम कर निरंतर आगे बढ़ते हुए, अपनी मंजिल प्राप्त करें। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

छिंदवाड़ा जिले में एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए एग्रीकल्चर एकेडमी के द्वारा प्रतिवर्ष अनेकों विद्यार्थी अपने लक्ष्य में उत्तरीन होते हैं, पीएटी में सेलेक्ट होते हैं और विविन्न एग्रीकल्चर और उद्यानिकी महाविद्यालयों में उनका प्रवेश होता है। 22 जनवरी को इस कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के डीन श्री डॉ पराड़कर मुख्य अतिथि रहें। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शित और सम्मानित किया गया

Download | | Get Embed Code

शशांक आसन

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की छिंदवाड़ा जिला इकाई के द्वारा कर्तव्य बौद्ध दिवस के अवसर पर 22 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण संघ के माध्यम से जिले के अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।