श्री प्रकाश उइके जी जिले में है एक ऐसा नाम। जो समाज सेवा में इस समय अग्रणी है। अनेक लोग हुए लाभान्वित।

Transcript Unavailable.

आज शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा मे माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के द्वारा विद्यार्थियो के लिए निशुल्क कोचिंग एवं कौशल विकास (Skill Development Center) मे चल रहे सभी निशुल्क कोर्स के बारे में छात्रों क़ो जानकारी दी गई। जिसमे NSUI जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, जिला कार्यवाहक अध्य्क्ष अमरवाड़ा चोराई प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि भूपेंद्र पटेल,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष शिब्बू पटेल ,निहाल सक्सेना, अनुराग डेहरिया, मुकुल धुर्वे, अनमोल साहू, दिपांशु वर्मा सूरज वर्मा गज्जू राजपूत सहित पदाधिकारी व छात्र छत्रता उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले करेंगी ध्वजारोहण

हर्रई।।धर्मांतरित जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाकर उन्हें दिया जाने वाला आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर मंगलवार को जनजाति सुरक्षा मंच हर्रई ने कामनी शाह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया, कि संविधान के अनुछेद 342 का फायदा लेकर पूरे देश मे धर्मान्तरित व्यक्तियों के द्वारा जनजातियों के आरक्षण का लाभ लिया जा रहा है एवं जनजातियों से उनका अधिकार छीना जा रहा है।भारतीय अधिनियम 1935 के तहत भारतीय ईसाई की परिभाषा में यह कहा गया है, कि भारतीय ईसाई वह होगा जो कोई भी ईसाई पंथ को मानता हो। इसके अनुसार अनुसूचित जनजाति से जब एक व्यक्ति ईसाई धर्म में धर्मान्तरित हो जाता है, तो स्वाभाविक रूप से वह व्यक्ति भारतीय ईसाई की श्रेणी में आएगा। इसलिए उसको किसी भी प्रकार की आरक्षण की सुविधाएं देना असंवैधानिक माना जाएगा।अनुसूचित जनजातियों के साथ हो रहे इस अन्याय को हमेशा के लिए खत्म कर धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाने के लिए आवश्यक संसोधन किया जाए।साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।ज्ञापन सौपते समय जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारी ज्वारसिह भलावी,फूलसिंह,प्रताप सिंह,संजू उइके के अलावा बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस दिल्ली परेड में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एनएसएस दल का नेतृत्व करेंगे रविंद्र नाफडे

Download | | Get Embed Code

घुटने के व्यायाम

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में पराक्रम दिवस मनाया गया शाला के सभी स्थल पर प्राचार्य हरिप्रसाद धरकर सहित विद्यालय परिसर परिवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति श्रद्धा विभव होकर छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर पराक्रम दिवस मनाया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को समय-सीमा की बैठक लेते हुए, जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने अन्ना उत्सव के पहले खदान आवंटन उठाने के लिए निर्देशित किया है ।जिला कलेक्टर ने कहा कि परिवहन में जो समस्याएं आ रही है ।उनका निराकरण कराएं सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वितरण का कार्य सुचारु रुप से कराएं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड में साप्ताहिक प्रगति विकासखंड वार समीक्षा की और की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बादलों की मौजूदगी ने एक बार फिर से ठंड के तेवर नरम कर दिए हैं। वही रात का न्यूनतम पारा भी अचानक उछलने के साथ ही ठंड से राहत मिली है। हालांकि सोमवार की शाम ढलते ही हवाओं में हल्की ठंडक महसूस की है। वही दिन का पारा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रात का न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।