मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बादलों की मौजूदगी ने एक बार फिर से ठंड के तेवर नरम कर दिए हैं। वही रात का न्यूनतम पारा भी अचानक उछलने के साथ ही ठंड से राहत मिली है। हालांकि सोमवार की शाम ढलते ही हवाओं में हल्की ठंडक महसूस की है। वही दिन का पारा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रात का न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
