Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सबसे कम उम्र के आईपीएस बने सोशल मीडिया सेंसशन डीआईजी सचिन अतुलकर ने छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी पद पर पदभार संभाल लिया है। बुधवार के दिन छिंदवाड़ा पहुंचे और दोपहर 2:30 बजे के करीब कार्यभार संभाल लिया ।इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ,एएसपी संजीव उईके, सीएसपी अमन मिश्रा सहित तीनों थाना प्रभारी मौजूद थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

शिवाजी निवृत्ती भक्ते यांचे दु:खद निधन ---------------------------------------- शिवाजी निवृत्ती भक्ते, उम्र 24 वर्ष बनारस , (वाराणसी) निवासी याचे बेंगलोर इथे ह्रदयविकाराने दुःखद निधन झालं. शिवाजी चेन्नई इथून BE झाल्यावर, बेंगलोर येथील TCS कंपनी मध्ये जॉब करत होता.. मुलत: हा होनहार मुलगा ग्राम पंचायत देवी जिला छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश चा मुल निवासी आहे वर्तमान निवासी बनारस (वाराणसी) यांच्या दु:खद निधना वर अखिल भारतीय सुर्यवंशी लोनारे कुनबी समाज संगठना मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र शाखेने दु:ख व्यक्त केले। त्याच्या आत्म्याला ईश्वर शांती देवो..

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्तर पर नोडल अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में 10 से 12 अप्रैल के बीच अन्ना उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत बीते दिनों शाम 5:30 बजे तक स्थिति में कुल 1 लाख 17 हजार 163 पात्र परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण हुआ है। बता दे कि जिला अन्नपूर्णा प्रदेश में अव्वल रहा है तीन दिवसीय उत्सव के दौरान छिंदवाड़ा जिले का वितरण प्रतिशत 31% रहते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश हो या जिला शिक्षा अधिकारी के निजी स्कूल संचालक दोनों ही विभागों के आदेशों की धज्जियां खुले आम उड़ा रहे हैं। यह सब देखने के बाद भी अधिकारी मौन है जिसका खामियाजा अभिभावकों को भुगतान करना पड़ रहा है ।दरअसल जिला कलेक्टर द्वारा दो माह पहले स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए थे। कि कोई भी स्कूल संचालक 3 वर्ष तक अपने पाठ्यक्रम किताबों पर कोई परिवर्तन नहीं करेगा अगर कोई परिवर्तन करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी ना पुर रोड स्थित एक निजी संचालक ने अपनी किताबों में परिवर्तन कर दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

डी आई जी सचिन अतुलकर ने संभाला पदभार

महाविद्यालय अमरवाड़ा के अनुसूचित जाति व जनजाति के नियमित प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को निर्धारित की समयावधि में छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन करने के निर्देश शासकीय स्नातक महाविद्यालय अमरवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के नियमित प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिये एमपी ऑनलाईन केन्द्रों के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है । उन्होंने महाविद्यालय के सभी अनुसूचित जाति व जनजाति के नियमित प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को निर्देश दिये है निर्धारित समयावधि में अपना छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन करना सुनिश्चित करें ।

अन्न उत्सव के दौरान सर्वाधिक परिवारों को खाद्यान्न वितरण कर छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में पुनः अव्वल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक भरे गये 270400 से अधिक ऑनलाइन आवेदन =========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने का कार्य जारी है। आज रात्रि 8 बजे तक 2 लाख 70 हजार 400 से अधिक आवेदन ऑनलाइन भरे जा चुके हैं। रात्रिकालीन चौपाल लगाकर भी महिलाओं को योजना के संबंध में जागरूक किया जा रहा है और उनके आवेदन भरवाये जा रहे हैं।

जिले में संचालित अशासकीय सी.बी.एस.ई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिये बुक स्टोर व यूनिफार्म की दुकानों की सूची जारी