Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में फेंक नियुक्ति पत्रों को लेकर युवाओं में शंकाओं को लेकर आज जिला पंचायत में पदस्थ महात्मा गांधी नेशनल फेलो श्री विनम्र धाकड़ ने बताया कि जिले के कई युवाओं को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के अंतर्गत फेक नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं और विगत 3 महीने में ऐसे कई उम्मीदवार जिले के विभिन्न विभागों में ये नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से अनुरोध किया है कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के नाम से प्राप्त होने वाले नियुक्ति पत्रों से सावधान और सतर्क रहें तथा सही जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि नौकरी की तलाश में युवा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अप्लाई करते हैं तो उन्हें गुरुग्राम हरियाणा में स्थित फेक कंपनी द्वारा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि (सी.सी.ई./एल.डी.सी.) के पद पर नियुक्ति के लिए लेटर भेजा जाता है। लेटर प्राप्त होने के बाद युवाओं को 1480 रूपये का वेरिफिकेशन शुल्क जमा करके नियुक्ति के लिए जिले में उपस्थित योजना कार्यालय में संपर्क करने को कहा जाता है। जिले के युवा इससे सावधान रहें । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 250 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये जिनकी उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने समक्ष में बैठाकर सुनवाई की । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, नक्शा में सुधार करने, सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता व किसान सम्मान निधि राशि दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी । कलेक्टर श्रीमती पटले ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिये भी चिन्हांकित किया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बता दें कि आगामी दिनों में भगवान परशुराम जयंती और ईद उल फितर का त्योहार है। ऐसे में दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि दोनों ही त्योहारों को सद्भावना, अमन, भाई चारे के साथ में मनाया जाए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले श्री योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ अपने तीन दिवसीय प्रवास पर 22 अप्रैल को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे ग्रामीण अंचलों का दौरा करेंगे। सांसद नकुल नाथ 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे छिंदवाड़ा आगमन करने के उपरांत हरे के काम ठीक दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ दोपहर 12बजे हर्रई ब्लॉक के ग्राम कामठी पहुंचेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की डीआरएम नमिता त्रिपाठी बुधवार को छिंदवाड़ा सिवनी-नैनपुर रेल स्टेशन का निरीक्षण करने छिंदवाड़ा आ रही है। जिसके लिए रेलवे ने मंगलवार को उनका मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी किया है ।कार्यक्रम के अनुसार डीआरएम सुबह 6:30 बजे स्पेशल ट्रेन से इतवारी से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 9 बजे छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद 1 घंटे यही रुकेंगे। 10 बजे छिंदवाड़ा से सिवनी और नैनपुर रेल सेक्शन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
लिवर में फैट तो नहीं हो रहा है जमा
