आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, स्कूल शिक्षा एवं संबंधित विभाग जिले के सभी सरकारी स्कूलों, हॉस्टल, चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुरूप पोक्सो पेटी की व्यवस्था करें ।साथ ही बच्चों को जागरूक करें कि- यदि ऐसी समस्या या शिकायत हो तो उस पर टीमें की जाए उसका निराकरण प्रबंधक के द्वारा किया जाएगा। दरअसल ये निर्देश बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला कलेक्टर समिति शीतला पटले की अध्यक्षता में आयोजित किशोर न्याय और जिला बाल कल्याण समिति जिला बैठक में निर्देश दिये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, चिलचिलाती धूप में रोजाना स्कूल से ज्यादा जा रहे बच्चों को राहत प्रदान करते हुए ,जिला कलेक्टर ने सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों के समय परिवर्तित कर दिया है। ताकि बच्चों को चिलचिलाती धूप में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। जिला कलेक्टर ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश है कि, सभी स्कूलों में अध्यापन कार्य समय सुबह 7:30 से 12:30 तक किए जाएंगे ।इसके पश्चात स्कूल संचालन नहीं होगा ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा की माटी में जन्मे अमर शहीद मेजर अमित ठेंगे का 19 अप्रैल को 41 वें जन्मदिन पर उनके निवास पर मेजर अमित ठेंगे स्मृति समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर शीतला पटले ने ,वरिष्ठ अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जया जेवियर, डिप्टी कलेक्टर सुधीर जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि देश प्रेम की भावनाओं को सर्वोपरि मानकर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते रहे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

रोटरी क्लब के जनक पॉल हैरिस को किया याद

गर्मी से राहत हेतू स्कूल लगेगे सुबह तय हुआ समय

नशे के दुष्परिणाम बताते युवाओ को किया जागरूक

जिला पंचायत की संचार तथा संकर्म स्थाई समिति की बैठक 21 अप्रैल को ======================= जिला पंचायत की संचार तथा संकर्म स्थाई समिति के सचिव ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की संचार तथा संकर्म स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । उन्होंने समिति के सभापति और सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया है ।

बैठक लेकर पहले दिये निर्देश फिर किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

शांति समिति की बैठक : धार्मिक स्थलों के आसपास साफ- सफाई रखने के दिये निर्देश