मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की डीआरएम नमिता त्रिपाठी बुधवार को छिंदवाड़ा सिवनी-नैनपुर रेल स्टेशन का निरीक्षण करने छिंदवाड़ा आ रही है। जिसके लिए रेलवे ने मंगलवार को उनका मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जारी किया है ।कार्यक्रम के अनुसार डीआरएम सुबह 6:30 बजे स्पेशल ट्रेन से इतवारी से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 9 बजे छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद 1 घंटे यही रुकेंगे। 10 बजे छिंदवाड़ा से सिवनी और नैनपुर रेल सेक्शन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
