मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के ग्रामीण अंचलों में मजदूरों को उपलब्ध हो सके इस हेतु मनरेगा योजना चलायी जाती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बारिश का सीजन करीब आ रहा है ऐसे में किसान अपने खरीफ फसलों की बोनी की तैयारी में जुटा हुआ है आगामी महीने में किसान यूरिया की खाद की जरूरत के हिसाब से उसे स्टोर करने में लगा हुआ है इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में किसान यूरिया का के किराए के लिए केंद्रों में पहुंच रहा है। क्लिक कर और ऑडियो सुन सकते हैं।
गांव आजिविका और हम विषय पर योगेश भलावी प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार विकास अधिकारी कृषी विभाग सौसर से विशेष बातचीत
Transcript Unavailable.
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाडा की स्नातकोत्तर कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षायें 20 जून से होंगी प्रारंभ ========================================================= शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाडा की स्नातकोत्तर कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षायें आगामी 20 जून 2023 से प्रारंभ होंगी। विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन के आईएसएमएस पोर्टल पर 10 जून 2023 तक बिना विलम्ब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाडा के प्राचार्य डॉ.पी.आर. चन्देलकर ने बताया कि 20 जून से एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर, 21 जून से एम.एस-सी. व एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, 28 जून से एम.कॉम. व्दितीय सेमेस्टर, 30 जून से एम.ए. व्दितीय सेमेस्टर और एक जुलाई से एम.एस-सी. व्दितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने की उर्वरक वितरण और ब्याज माफ़ी की विस्तृत समीक्षा ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में ज़िले में उर्वरक वितरण और ब्याज माफ़ी की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सभी समिति प्रशासकों को कड़े निर्देश दिये गये कि अपने अधिकार क्षेत्र की समितियों की मॉनिटरिंग करके किसानों को तत्काल उर्वरक वितरण कराना सुनिश्चित करें जिसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी । उन्होंने ज़िला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि मार्कफेड के सभी 6 नये विक्रय केंद्र तत्काल प्रारंभ करायें और वितरण स्थल पर किसानों के लिये छाया, पानी आदि की व्यवस्था करायें । बैठक में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, ज़िला विपणन अधिकारी, सभी एसडीओ कृषि और सभी समिति/बैंक प्रशासक उपस्थित थे ।
जिला स्तरीय सर्तकता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न ======================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के उपनियम 17 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम ने कलेक्टर श्रीमती पटले और समिति के सभी सदस्यों को समिति की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया तथा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 98 प्रकरणों में स्वीकृति की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में अजाक थाना प्रभारी छिन्दवाड़ा द्वारा पंजीबध्द प्रकरणों और लंबित एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। अभियोजन अधिकारी एवं अजाक थाना प्रभारी द्वारा गवाहों व पीड़ित व्यक्तियों/आश्रितों को देय यात्रा भत्ता, भरण-पोषण व मजदूरी भुगतान की स्थिति से अवगत कराया गया। उप संचालक अभियोजन छिन्दवाड़ा द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी दी गई।
Transcript Unavailable.
आपातकालीन द्वार के पीछे लगा राखी थी सीट, 3 वाहन चालको पर लगाया 5000 का जुर्माना
Transcript Unavailable.
