जिला स्तरीय सर्तकता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न ======================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के उपनियम 17 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम ने कलेक्टर श्रीमती पटले और समिति के सभी सदस्यों को समिति की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया तथा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 98 प्रकरणों में स्वीकृति की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में अजाक थाना प्रभारी छिन्दवाड़ा द्वारा पंजीबध्द प्रकरणों और लंबित एस.सी./एस.टी. एक्ट के प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। अभियोजन अधिकारी एवं अजाक थाना प्रभारी द्वारा गवाहों व पीड़ित व्यक्तियों/आश्रितों को देय यात्रा भत्ता, भरण-पोषण व मजदूरी भुगतान की स्थिति से अवगत कराया गया। उप संचालक अभियोजन छिन्दवाड़ा द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी दी गई।
