जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर संपन्न प्रधान जिला न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशगणों ने किया रक्तदान ======================= प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर छिंदवाड़ा स्थित ए.डी.आर. भवन में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में 44 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ओगले ने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश श्री शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शर्मा सहित न्यायाधीशगण श्रीमती कुमुदिनी पटेल, श्री हरप्रसाद वंशकार, श्री वरूण पुनासे, श्री शिवमोहर सिंह, श्रीमती वीणा खलखो, श्री मेहताब सिंह बघेल और श्री राहुल जैन द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ श्री जयेश भारद्वाज व अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। प्रथम बार किया रक्तदान- इस रक्तदान शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री शर्मा की सुपुत्री कु.गुंजन शर्मा ने प्रथम बार रक्तदान किया। कु.गुंजन द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे रक्तदान करने में खुशी हुई है जिसकी प्रेरणा मुझे मेरे पिताजी से प्राप्त हुई है
जिले में अभी तक 35.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ======================= जिले में अभी तक 35.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 100 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 24 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 17.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 24 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 13.6, मोहखेड़ में 10.2, तामिया में 16, अमरवाड़ा में 20, चौरई में 15.4, हर्रई में 73.4, सौंसर में 5.4, पांढुर्णा में 9, बिछुआ में 13, परासिया में 11.1, जुन्नारदेव में 11.2, चांद में 34 और उमरेठ में 7.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 14.4, मोहखेड़ में 34.7, तामिया में 41, अमरवाड़ा में 20, चौरई में 23.9, हर्रई में 170.4, सौंसर में 21.1, पांढुर्णा में 23.4, बिछुआ में 38, परासिया में 11.1, जुन्नारदेव में 14.6, चांद में 37.1 और उमरेठ में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है? इसकी क्या पात्रता है ?क्या स्थिति है? और किस तरीके से आवेदन कर सकते हैं इस पर आज हमारे साथ सलाहकार सारंग ढगे से विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मकान और प्लाट सहित अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री को दौरान मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए शासन द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई जिसके तहत संपदा पोर्टल लांच कर रजिस्ट्री का कार्य ऑनलाइन किया गया किंतु यह प्रक्रिया आमजन से विभाग से जुड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी का कार्य प्रारंभ हुए एक पखवाड़े बेचने जा रहा है किंतु अब तक किसान समर्थन मूल्य पर और उड़द भेज नहीं पा रहा है जबकि शासन द्वारा समर्थन मूल्य बाजार मूल्य से अधिक है लेकिन पोर्टल की समस्या के चलते किसान परेशान हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों शासकीय स्कूलों में कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों के द्वारा अपने शैक्षणिक और अध्यापन कार्य की सेवाएं देने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं जिसके लिए अतिथि शिक्षकों को वेतन में लाले पड़े हैं बता दें कि 4 महाशय अतिथि शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के संतराचल में मोहगांव जिला से में डूब क्षेत्र प्रभावित किसान 4 घंटे कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे रहे हैं मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर किसान नेता गगन चौधरी के नेतृत्व में महिला पुरुष सहित बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं जिसके द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती सरिता पटले के समक्ष ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़ गए किसानों का कहना है कि लंबे समय से शासन को दरवाजा खटखटाया जाएगा किंतु इस मांगों को लेकर कोई निराकरण नहीं हो रहा है। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य कितने वाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में प्री मानसून के दस्तक पड़ गई है जिसके साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से जिले में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है जो दोपहर बाद जारी रहा है कुछ घंटे बारिश थमने के बाद शाम को पुणे में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से हो गई इस मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पांचवी और आठवीं की परीक्षा के संशोधित परीक्षा परिणाम के बाद में अनुपस्थित ऑल फेल विद्यार्थी को परीक्षा में दूसरा मौका दिया जा रहा है राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 22 से 28 जून तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Comments
जिले में मानसून की सक्रियता में लेटलतीफी के साथ में किसानों की बोनी पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है तापमान में 5 डिग्री से अधिक गिरावट के साथ में मानसून तापमान को जरूर कम कर चुका है परंतु जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश शुरू हुई है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है परंतु अभी भी पूर्ण रूप से मानसून की सक्रियता और किसानों की बोनी को लेकर पर्याप्त बारिश ना होना यह 1 किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है?
June 24, 2023, 8:08 p.m. | Tags: autopub