पर्यटन से जुड़े सवालों का देंगे जवाब इनाम में मध्य प्रदेश की सैर कराएगा विभाग

सुबह की सुर्खियां

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2023 के लिए 8 जुलाई तक होगा आनलाईन पंजीयन जिले के हाई एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रतियोगिता में पंजीयन कराने के निर्देश ======================= जिले में पर्यटन क्विज के लिए स्कूलों में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई तक होंगे। इस क्विज प्रतियोगिता को जीतने वालों को मप्र की सैर का मौका मिलता है। पिछले वर्ष प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा टॉप थ्री में शामिल था। जिले के हाई एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का इस क्विज के लिए पंजीयन करायें। जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराने और पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से विगत वर्ष 2016 से निरन्तर 2019 तक और वर्ष 2022 में "पर्यटन क्विज प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा चुका है। इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में एक साथ एक ही तिथि को किया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग के निरन्तर सहयोग से यह आयोजन एक उत्सव का रूप ले चुका है जिसमें प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता की प्रतीक्षा रहती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय व अशासकीय लगभग 7800 स्कूल के 23 हजार 400 बच्चों ने प्रतिभागिता की है। स्कूल शिक्षा विभाग और प्रत्येक जिले में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) के सहयोग व समन्वय से यह आयोजन अत्यन्त सफल रहा है। विगत वर्षों के सफल अनुभवों के साथ वर्ष 2023 में भी यह आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन क्विज-2023 के लिए प्रतिभागी टीम विद्यालयों का पंजीयन कार्य 20 जून 2023 से प्रारंभ हो चुका है और आगामी 8 जुलाई 2023 तक टूरिज्म बोर्ड की वेबसाईट https://www.tourism.mp.gov.in/ पर ऑनलाईन किया जायेगा जिसका सम्पूर्ण विवरण क्विज नियमावली 2023 में अंकित है।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 28 जून को ======================== मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आगामी 28 जून को दोपहर एक बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया है । उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद, जिले के विधायकगण, जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष जनपद पंचायतों के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ।

जिले में अभी तक 43.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ======================== जिले में अभी तक 43.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 123.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 25 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 8.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 25 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 11.6, मोहखेड़ में 12.2, चौरई में 56, बिछुआ में 15.4, परासिया में 2.1 और चांद में 13 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 26, मोहखेड़ में 46.9, तामिया में 41, अमरवाड़ा में 20, चौरई में 79.9, हर्रई में 170.4, सौंसर में 21.1, पांढुर्णा में 23.4, बिछुआ में 53.4, परासिया में 13.2, जुन्नारदेव में 14.6, चांद में 50.1 और उमरेठ में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई ।

शांति समिति की बैठक का आयोजन 26 जून को ======================== जिले में आगामी 29 जून को ईदुज्जुहा पर्व शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 26 जून को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । इस संबंध में समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है। L

गांव आजिविका और हम आधा एकड़ मे लगाई हल्दी मुनाफा हुआ एक लाख रुपए

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

भजपा युवा मोर्चा की वाहन रेली आज

सुबह की सुर्खियां