एडमिशन :लीड कॉलेज में 60% से ज्यादा सिटी रिक्तो
सुबह की सुर्खियां
छिंदवाड़ा में नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ========================================================== इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवीय ने नशे के दुष्परिणाम से विद्यार्थियों को अवगत कराया और तंबाकू से होने वाले कैंसर जैसे भयानक रोग से लड़ने के लिए समाज को तम्बाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री नरेंद्र पाल की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
ग्राम कोलीखापा, रामगढ़ व शारदा सालीवाड़ा में गौ-शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण ========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिनों जिले के विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम कोलीखापा, विकासखंड चौरई के ग्राम रामगढ़ और विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम शारदा सालीवाड़ा में गौ-शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उन्होंने विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम कोलीखापा में वंशी विनोद गौ-शाला के निरीक्षण में पाया कि वंशी विनोद सेवा समिति को अनुबंध के अंतर्गत गौ-शाला का संचालन सौंपने पर समिति द्वारा गौ-शाला में पानी के लिये बोर कराया गया है जिससे पानी की व्यवस्था हुई है । समिति द्वारा चैफ कटर भी क्रय किया गया है और गौ-शाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा भी पाया गया । निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.केतन पांडे और समिति के सचिव श्री देवीदास राउत उपस्थित थे । उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि विकासखंड चौरई के ग्राम रामगढ़ की गौ-शाला के निरीक्षण के दौरान 149 गौ-वंश पाये गये । गौ-शाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और संतुलित पशु आहार 90 बैग स्वर्णदाना पाया गया एवं पानी की उचित व्यवस्था पाई गई । इसी प्रकार विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम शारदा सालीवाड़ा में गौ-शाला के निरीक्षण में संतुलित पशु आहार 30 बैग स्वर्णदाना पाया गया एवं पानी की उचित व्यवस्था पाई गई । उन्होंने गौ-शाला संचालक को भूसा क्रय करने के निर्देश भी दिये ।
स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन 28 जून को ========================================================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के व्दितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में 28 जून को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ।
जिले में अभी तक 77.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ======================================================== जिले में अभी तक 77.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 123.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 26 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 33.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 26 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 40, मोहखेड़ में 6.4, तामिया में 23, अमरवाड़ा में 65.2, चौरई में 37.2, हर्रई में 30.8, पांढुर्णा में 16.4, बिछुआ में 3.2, परासिया में 75, जुन्नारदेव में 71.8, चांद में 5 और उमरेठ में 60.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 66, मोहखेड़ में 53.3, तामिया में 64, अमरवाड़ा में 85.2, चौरई में 117.1, हर्रई में 201.2, सौंसर में 21.1, पांढुर्णा में 39.8, बिछुआ में 56.6, परासिया में 88.2, जुन्नारदेव में 86.4, चांद में 55.1 और उमरेठ में 67.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन आज ======================= मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज दोपहर एक बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद, जिले के विधायकगण, जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष जनपद पंचायतों के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ।
सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रक्तदान शिविर का आयोजन आज =========================================================== प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा और जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पांढुर्णा श्री कृष्णदास महार के मार्गदर्शन में आज प्रात: 10 बजे से सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पांढुर्णा श्री महार ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और कार्यक्रम को सफल बनायें।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
वैदेही 10 मीटर पिस्टल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित
