मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में जल जीवन मिशन के तहत मोहखेड क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन की जांच करने शनिवार को एसडीओ मौके पर पहुंचे जांच में सामने आई खेत में भरे पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण पाइप लाइन उभर आई थी इसको ठेकेदार को निर्देशित कर जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चित्रपट लेने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 295 सेक्टर जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है इसके हेतु प्रशिक्षण 18 जुलाई को तीन सत्रों में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मीटिंग हॉल में रखी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शनिवार को येलो अलर्ट जारी होने के बाद भी कई बौछारें तो कहीं धूप खिलने की स्थिति बनी रही दिनभर बादलों की आवाजाही नहीं बारिश आने की संभावना भी जताई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
जागतिक सर्प दिवस सर्प मित्र शुभम पराले यांची खास मुलाखत
सुबह की सुर्खियां
सीएम इंटर्नशिप के अंतर्गत आवेदकों की साक्षात्कार की प्रक्रिया 17 से 20 जुलाई तक होगी संपन्न ========================= सीएम इंटर्नशिप (मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र) के अंतर्गत भरे गए आवेदनों में आवेदकों के लिये आगामी 17 से 20 जुलाई तक जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के सभागार में साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न होगी। साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागी लिंक https://services.mp.gov.in/eservice/subResults के माध्यम से अपना नाम देख सकते है। इसके अलावा जनसंपर्क छिन्दवाड़ा के सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी देख सकते है। सीएम फैलो श्री गौरव कुमार जैन ने बताया कि साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागियों को उनके मोबाईल नंबर पर भी सूचित किया जा रहा है ।
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 295 सेक्टर/जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये आगामी 18 जुलाई को 3 सत्रों में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के मीटिंग हॉल के कक्ष क्रमांक-37 में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित तिथि, समय, सत्र व स्थल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के मीटिंग हॉल के कक्ष क्रमांक-37 में 18 जुलाई को प्रात: 10:30 से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 126-छिंदवाड़ा के 34, 127-परासिया के 32 व 125-सौंसर के 37, दोपहर 12:30 से 2 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 128-पांढुर्णा के 44 व 122-जुन्नारदेव के 46 तथा दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई के 39 व 123-अमरवाड़ा के 63 सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से पुजा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की प्रदेश में वितरण हुए आदिवासियों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश युवा छात्र संगठन समिति की ओर से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था सुचारू रूप से सुदृढ़ करना है रखने और प्रदेश में इस तरीके की घटनाओं से विरान हेतु कानून व्यवस्था बहाल के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
