आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 295 सेक्टर/जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये आगामी 18 जुलाई को 3 सत्रों में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के मीटिंग हॉल के कक्ष क्रमांक-37 में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित तिथि, समय, सत्र व स्थल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के मीटिंग हॉल के कक्ष क्रमांक-37 में 18 जुलाई को प्रात: 10:30 से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 126-छिंदवाड़ा के 34, 127-परासिया के 32 व 125-सौंसर के 37, दोपहर 12:30 से 2 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 128-पांढुर्णा के 44 व 122-जुन्नारदेव के 46 तथा दोपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई के 39 व 123-अमरवाड़ा के 63 सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।