अमरवाड़ा में जन्मे डॉ आज़ाद देश विदेश में अपनी लेखनी और निर्देशन के लिए जाने जा रहे हैं।
कल से आरंभ हुआ लाड़ली बहना योजना का पंजीयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना की पात्रता में शामिल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में किए गए परिवर्तनों के साथ आज 25 जुलाई मंगलवार से पुन: पंजीयन आरंभ हो गया है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। साथ ही फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में यह बात कही।
प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम बिक रही मछलियां
पशु वाहन यार्ड में खड़ा सड़क पर गोवंश का जमघाट
सुबह की सुर्खियां
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ओपीएस सफाई कर्मियों द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय सफाई कर्मी ने कांग्रेस के प्रतिनिधित्व में महापौर निगम आयुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को भी नागपुर छिंदवाड़ा संतरा अंचल में परिवहन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया जिसमें बस संचालकों के साथ-साथ स्कूली बसों में अनियमितताएं पाए जाने पर आरटीओ मनोज कुमार ने जल्द से जल्द फिटनेस परमिट के साथ अन्य अनियमितताओं को दूर कर बस संचालकों को निर्देश दिए है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में संकर मक्के की नई किस्म प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय जबलपुर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली और आंचलिक कृषि केन्द्र छिंदवाडा के संयुक्त प्रयासों से विशेषकर मध्यप्रदेश के लिये दूसरी संकर किस्म मक्का की नई प्रजाति पूसा जवाहर संकर मक्का-2 विकसित की गई है। यह प्रजाति अब मध्यप्रदेश राज्य के किसानों और आम जनों के लिये भी आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चन्दनगांव छिन्दवाड़ा में उपलब्ध रहेगी । आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चन्दनगांव छिन्दवाड़ा के प्रधान वैज्ञानिक एवं सहसंचालक अनुसंधान डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि गत 2 मई को दिल्ली में आयोजित 90वीं केन्द्रीय फसल मानक, अधिसूचना एवं कृषि के लिए फसल किस्म विमोचन उप समिति की बैठक संपन्न हुई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
मध्य प्रदेश क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र जिले के विकासखंड सावनेर के कॉलेज रे नाचो रे विश्वविद्यालय में मोबाइल वाणी के स्टेट मैनेजर दिनकर पत्रकार ने पहुंचकर बच्चों से चर्चा कर उनके भविष्य में वह किस तरीके से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के साथ अपने आयामों को प्रदर्शित करेंगे साथ ही भविष्य में होने वाली उनके मार्गदर्शन में किस तरीके से शिक्षा किस तरीके से महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी इन विषयों पर अब छात्रों की प्रतिक्रिया गली।
