Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पंथनिरपेक्ष एवं समाजवादी शब्द को हटाना भूल या मंशा? संसद के सदस्यों को बढ़ाई गई पत्तियों से जो शब्द हटाए गए उनका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि वर्तमान में जो डाल सत्ता में है उसकी और उनके वैचारिक संगठन को हमेशा से इन शब्दों से बन रहा है इसका कारण कि वे देश को हिंदू राष्ट्र बनाया ना चाहते हैं उनके इस विचार के फलीभूत होने में यह शब्द गाहे - बगाहे आडे आते रहे हैं। आज हमारे साथ लोकंतात्रिक समाजवादी पार्टी के महासचिव अमन खान सर ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर रिफिल प्रदाय करने के लिये खाते में करेंगे राज्य अनुदान राशि का सिंगल क्लिक द्वारा अंतरण 6 अक्टूबर को ========================================================= प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 6 अक्टूबर को प्रात: 10:30 बजे से भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर पीएमयूवाय श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ऐसी पंजीकृत लाड़ली बहने जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन हैं, को 450 रूपये में गैस सिलेंडर रिफिल प्रदाय किये जाने के लिये उनके खाते में राज्य अनुदान की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकॉस्ट सर्विस के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा । सभी महिला हितग्राहियों से इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से शामिल होने की अपील की गई है । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कुजूर ने बताया कि कार्यक्रम से लाभार्थी महिलाओं को जोड़ने के लिये प्रत्येक गैस एजेंसी पर कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें गैस एजेंसी से संबंधित लाभार्थी महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के साथ ही गैस एजेंसी पर कार्यक्रम के आयोजन के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है । कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये जिला व विकासखण्ड स्तर और प्रत्येक गैस एजेंसी पर नोडल की नियुक्ति की गई है । शासन के निर्देशानुसार सभी गैस एजेंसी संचालकों और नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।
कन्हान बचाओ मंच व व्यापारी मंडल ने किया बंद का एलान
सांप और कछुआ के साथ पकड़ाए है आरोपी गए जेल
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में रोजगार मेले का आयोजन आज ========================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा में आज प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने संबंधित क्षेत्र के युवक-युवतियों से इस रोजगार मेले में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने की अपील की है । उन्होंने संबंधित विकासखंड प्रबंधक को निर्देश दिये हैं कि रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह ========================================================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से 3 अक्टूबर तक 235 और आज शाम 5 बजे तक 3 आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया गया । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये भी इस कॉल सेंटर में कॉल करने की सलाह दी गई है ।
