छिंदवाड़ा सूत्र सेवा संबंधी सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक संपन्न कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में छिंदवाड़ा सूत्र सेवा संबंधी सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महापौर श्री विक्रम अहके, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वर सिंह चंदेली व सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा शहर में संचालित सूत्र सेवा बसों की समीक्षा की तथा क्रय की गई सभी 7 बसों के शहर में चलाने के निर्देश दिये गये । उन्होंने बोर्ड में अन्य जनप्रतिनिधियों और नियमित बस उपभोक्ताओं को जोड़ने के निर्देश भी दिये ।
नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिजाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। हर सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्रवाई के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है।
जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक संपन्न कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के मिनी सभाकक्ष में जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री राहुल सिंह, बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के.सक्सेना (सेवानिवृत्त), बोर्ड की सचिव एवं लेफ्टिनेंट कर्नल जया ज़ेवियर (सेवानिवृत्त), जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी व कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल के अलावा अन्य पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्प ने पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिये आवश्यक निर्देश संबंधित प्राधिकारियों को दिये । बैठक में ईसीएचएस अस्पताल को पैनल में शामिल करने, 1971 के युद्ध के शहीद सिपाही लालमन काटोथे की मूर्ति लगाने, विधवाओं/पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार, पूर्व सैनिकों के लिए संपत्ति कर पर 50 प्रतिशत रियायत आदि जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Transcript Unavailable.
सगोन सिल्ली और रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जट्ट
सब्जी मंडी दुकानों को लेकर व्यापारियों की मांग पहले बनाओ व्यवस्था
सौसर को पांढुर्ना जिले में शामिल करने का विरोध
सुबह की सुर्खियां
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
