शासकीय प्राथमिक शाला की छात्रा द्वारा गीत प्रस्तुती
Transcript Unavailable.
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह ======================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये भी इस कॉल सेंटर में कॉल करने की सलाह दी गई है ।
बिजली लाईन के मेंटनेंस कार्य के लिये 9 अक्टूबर को एक फीडर में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद ======================== म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली लाईनों का मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है तथा 9 अक्टूबर को सोनाखार रोड टाउन-2 फीडर के क्षेत्र में प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) ने बताया कि 9 अक्टूबर को सोनाखार रोड टाउन-2 फीडर की विद्युत लाईन से जुड़े क्षेत्र झंडा चौक, कपूरचंद साहू, हनुमान मंदिर छापाखाना, नया छापाखाना, मोतीलाल बुधवारी, डी.नेमा मेन रोड, सरदार बिल्डिंग, राजपाल चौक, पोला ग्राउंड दशहरा मैदान, सिटी कोतवाली थाना, बीकानेर, मोहवे मार्केट, इतवारी, फव्वारा चौक, गर्ल्स कालेज आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के संबंध में मीडिया कार्यशाला का आयोजन आज ======================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के संबंध में आज शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही जिला एमसीएमसी कमेटी और जिला मीडिया सेल के सभी सदस्य भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सभी रिटर्निंग ऑफिसर वीसी के माध्यम से शामिल होंगे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर निकाली रैली
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
