पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के संबंध में मीडिया कार्यशाला का आयोजन आज ======================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के संबंध में आज शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही जिला एमसीएमसी कमेटी और जिला मीडिया सेल के सभी सदस्य भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सभी रिटर्निंग ऑफिसर वीसी के माध्यम से शामिल होंगे।
