बिजली लाईन के मेंटनेंस कार्य के लिये 9 अक्टूबर को एक फीडर में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद ======================== म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली लाईनों का मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है तथा 9 अक्टूबर को सोनाखार रोड टाउन-2 फीडर के क्षेत्र में प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) ने बताया कि 9 अक्टूबर को सोनाखार रोड टाउन-2 फीडर की विद्युत लाईन से जुड़े क्षेत्र झंडा चौक, कपूरचंद साहू, हनुमान मंदिर छापाखाना, नया छापाखाना, मोतीलाल बुधवारी, डी.नेमा मेन रोड, सरदार बिल्डिंग, राजपाल चौक, पोला ग्राउंड दशहरा मैदान, सिटी कोतवाली थाना, बीकानेर, मोहवे मार्केट, इतवारी, फव्वारा चौक, गर्ल्स कालेज आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
